सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा गुजरने वाला है. आप एनर्जी से भरे रहेंगे और नए काम को लेकर उत्साहित नजर आएंगे. हालांकि काम का अतिरिक्त बोझ आपके परेशानी का कारण बन सकता है. ज्योतिष के अनुसार आपको हम विस्तार से बताते हैं कि आपके लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से कैसा रहने वाला है. स्वास्थ्य कैसा रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय कैसा बीतने वाला है. प्रेम संबंध कैसा रहेगा और किन बातों का ख्याल रखना है.
सेहत अच्छा रहेगा
इस सप्ताह स्वास्थ्य के मामलों में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं. ज्योतिष के अनुसार आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है. लंबे समय से अगर कोई स्वास्थ्य की समस्या परेशान कर रही है तो वह इस सप्ताह दूर होते दिखाई दे रही है. खानपान का ध्यान रखें.
धन का आगमन बना रहेगा
पुरे सप्ताह धन का आगमन बना रहेगा. आर्थिक जीवन में आपको भाग्य का साथ मिलेगा. अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो उससे पहले उसका आकलन जरूर करें. ऐसा नहीं करने से आपका पैसा फंस सकता है. इस सप्ताह रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा.
परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा
आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस सप्ताह अच्छा समय व्यतीत करने नज़र आएंगे और खुशी के पल साझा कर सकेंगे. अगर कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो बुजुर्गों की सलाह जरूर लें. इससे आपको लंबे समय में फायदा मिलता दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.
जो जातक प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं पहले की तुलना में अधिक ध्यान से पढ़ाई करें। हालांकि इस दौरान आपको पढ़ाई के बीच कुछ समय अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी निकालना चाहिए. अन्यथा ख़राब स्वास्थ्य आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
महाउपाय
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह प्रतिदिन 11 बार "ॐ नाम शिवाय" का जाप करें.