सिंह राशि के जातकों के लिए 6 से 12 जुलाई का सप्ताह कई मायनों में राहत देने वाला साबित हो सकता है. पिछले कुछ समय से जिन बातों को लेकर मन में चिंता थी, उनमें धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे. रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और जिन प्रयासों में आप लगातार मेहनत कर रहे हैं, उनके अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा.
परिवार से मिलेगा पूरा साथ
इस सप्ताह पारिवारिक माहौल काफी सुखद रहने के संकेत हैं. घर के लोगों का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा. संतान की ओर से कोई ऐसी बात सुनने या देखने को मिल सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. बच्चों की उपलब्धि या उनके व्यवहार से गर्व महसूस होगा.
करियर और कारोबार में बनेंगे अच्छे योग
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे. साथ ही अप्रेजल, नई जिम्मेदारी या किसी अच्छे अवसर को लेकर सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते है.
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ये समय थोड़ा सतर्क रहने का है. अभी पंचक का दौर चल रहा है. इसलिए कोई बड़ा कदम न उठाएं. 8 जुलाई के बाद (9 जुलाई से)चीजें सही होंगी. नए ग्राहक जुड़ सकते हैं, पुराने सौदे लाभ देंगे और कारोबार में विस्तार के अवसर बनेंगे. यदि किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए 8 जुलाई के बाद का समय अच्छा माना जा रहा है.
ससुराल पक्ष से सुधरेंगे रिश्ते
अगर पिछले कुछ समय से ससुराल पक्ष के किसी सदस्य के साथ दूरी या मनमुटाव चल रहा था, तो इस सप्ताह रिश्तों में सुधार की संभावना है. सास-ससुर का सहयोग मिलेगा. बातचीत के जरिए पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और आपसी विश्वास मजबूत होगा.
महिलाओं के लिए शुभ संकेत
सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. सोना के आभूषण खरीदने का योग बन सकता है. वहीं, कुछ महिलाओं को सास या ससुराल पक्ष की ओर से कोई कीमती उपहार मिलने की भी संभावना है. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा, और आपको लेकर उनकी गलतफहमी दूर होती दिखाई दे रही है.
इस बात का रखें विशेष ध्यान
ऑफिस में फिलहाल किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. अपनी योजनाओं, दस्तावेजों और जरूरी जानकारी को सोच-समझकर ही किसी सहकर्मी के सामने खोलें. किसी की लापरवाही या गलत सलाह की वजह से आपका बना-बनाया काम प्रभावित हो सकता है. खास करके जातकों को 8 जुलाई तक ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. इसलिए इस सप्ताह हर निर्णय सोच-समझकर लें और पेशेवर मामलों में सतर्क रहें.
सप्ताह का उपाय
इस सप्ताह भगवान सूर्य की उपासना करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और हर क्षेत्र में आत्मबल बढ़ेगा. प्रतिदिन सुबह उगते सूर्य को जल अर्पित करें और रविवार के दिन अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, वस्त्र या अन्य उपयोगी वस्तु का दान करें. धार्मिक मान्यता है कि इससे सम्मान में वृद्धि होती है और कार्यों में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं.
ये भी पढ़ें