ज्योतिष में सूर्य के राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. सूर्य अपनी राशि बदलते रहते हैं. 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे. 2021 में सूर्य का यह अंतिम राशि परिवर्तन है. इसके बाद सूर्य का राशि परिवर्तन 2022 में होगा. 14 जनवरी तक सूर्य अपने मित्र राशि धनु में रहेंगे. इसके बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे.
सूर्य के राशि बदलने से सभी राशियों पर असर पड़ता है. कुछ राशि के जातकों को लाभ होता है वहीं कुछ राशि वालों के लिए थोड़ा नुकसान भी होता है. कई राशि वाले लोगों पर सामान्य असर होता है. आइये जानते हैं कि सर्य के धनु राशि में जाने से अलग-अलग राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला है. इससे आपको रोजगार और कारोबार में अच्छा फल मिलेगा. आपका मान सम्मान बढ़ेगा और घर में तरक्की होगी.
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अच्छा नहीं रह सकता है. आपको मानसिक तनाव हो सकता है. कार्यस्थल और जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. अपने काम को करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सबसे ज्यादा फलदायी होगा. आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. कारोबार में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
कर्क राशि के जातकों का ऑफिस में मान सम्मान बढ़ेगा. अपने बॉस को खुश रख पाएंगे. आपकी कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है जिसका लाभ आपको भविष्य में होगा.
सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन थोड़ा अच्छा और कुछ खराब भी हो सकता है. प्रमोशन मिल सकता है. धन की भी प्राप्ति को योग बन रहे हैं. रोग की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है. अपनी छवि को लेकर सतर्क रहें.
आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन थोड़ी परेशानी लेकर आ सकता है. कोशिश करें कि धन की बचत करें. काम का प्रेशर रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है. कार्यस्थल पर सतर्क रहें. जो आपके शत्रु हैं वे काम में दिक्कत कर सकते हैं. धन की बचत करें जिससे आपका काम आगे नहीं रुके.
वर्तमान में कोई नया काम शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं तो इसे टाल दें. सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है. अभी किसी काम के लिए कर्ज नहीं लें. मेहनत करें और तनाव से दूर रहें.
सूर्य का आगमन धनु राशि में ही हो रहा है इसलिए सबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि पर होगा. बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा. दफ्तर में बॉस सपोर्ट करेंगे और आपके काम की सराहना होगी. प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं.
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. शनि फिलहाल मकर राशि में ही विराजमान है. शनि सूर्य के पुत्र हैं. ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से मकर राशि के जातकों को मिला जुला फल मिलेगा. क्रोध करने से बचें.
आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन फलदायी हो सकता है. इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं. लंबे समय से कोई काम रूका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है. कहीं बाहर घूमने की योजना भी बना सकते हैं.
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अच्छे अवसर लेकर आने वाला है. आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. आप जिस क्षेत्र में हैं वहां अपनी प्रतिभा दिखाएं. नए संबंध बन सकते हैं जिससे भविष्य में काफी लाभ होगा. कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है.