Taurus Monthly Horoscope May 2026: वृषभ राशि वालों को मई महीने में करियर में मिलेगी तरक्की, नौकरी से लेकर व्यापार तक में मिलेगा लाभ 

वृषभ का राशिफल मई 2026: वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 का मई महीना मिश्रित रहने वाला है. इस महीने मेहनत करने पर वृषभ राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी. नौकरी से लेकर व्यापार तक में लाभ मिल सकता है. इस महीने तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं. 

Taurus Monthly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 का पांचवां महीना मई मिलाजुला रहने वाला है. इस महीने कड़ी मेहनत करने के बाद ही भाग्य का साथ मिलेगा. मई में ईमानदारी से हर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी. मई महीना नौकरी से लेकर व्यापार करने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. 

नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ का योग
वृषभ राशि वालों को मई महीने में करियर में सफलता मिलने का योग है. इस महीने आपको व्यर्थ के विवाद से बचना होगा क्योंकि तब ही आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे. वृषभ राशि वाले इस महीने अपना सारा ध्यान अपने लक्ष्य पर रखें. मई महीना व्यापार के लिए अच्छा रहेगा. हालांकि व्यापार में सब कुछ एकदम अनुकूल रहे, इस बात में थोड़ा संदेह है क्योंकि व्यापार के कारक बुध ग्रह इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में नहीं होंगे.

कुल मिलाकर मई का महीना व्यापार के मामले में औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है. नौकरीपेशा जातकों के लिए छठे भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति सामान्य तौर पर काफी अच्छी नजर आ रही है, जो आपको अच्छे परिणाम देना और दिलाना चाह रहे हैं.  बृहस्पति की स्थिति भी नौकरी में मददगार बनेगी. नौकरी के मामले में मई का महीना अच्छा रहेगा जबकि कार्यक्षेत्र के लिए महीना काफी हद तक बेहतर रहेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों की तुलना में नौकरीपेशा लोगों के लिए महीना ज्यादा आसान रहने वाला है.

आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी
मई महीने में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस महीने लाभ भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति आर्थिक मामलों में आपकी सहायता करेगी. मई महीना सामान्य तौर पर आपकी मेहनत के अनुरूप आपको लाभ देना या दिलाना चाह रहा है. इस महीने आप पर्याप्त बचत कर सकेंगे.

साथ ही व्यर्थ के खर्चों को काफी हद तक रोक सकेंगे. 29 मई के बाद बुध ग्रह भी बचत करने में आपकी मदद करेंगे. मई का महीना औसत और आय की दृष्टि से काफी अच्छा रहने वाला है क्योंकि धन के कारक ग्रह बृहस्पति और आपके लाभ भाव के स्वामी होकर धन भाव में बैठे होंगे. ऐसे में गुरु ग्रह का आशीर्वाद इस महीने आप पर बना रहेगा जो आपकी आर्थिक जीवन में सहायता करेगा.

कैसा रहेगा स्वास्थ्य
मई महीने में वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो यह महीना अच्छा रहेगा. कई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. हालांकि शनि की तीसरी दृष्टि इस साल ज्यादातर आपके पहले भाव पर रहेगी और ऐसे में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी. वृषभ राशि के वैसे जातक जिनकों सीने या हृदय से संबंधित कोई परेशानी पहले से है, उन्हें सावधान रहना होगा. आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य का गोचर इस महीने थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सूर्य से शुभ फल की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. इस महीने घर का बना खाना ही खाएं. हर दिन योग और व्यायाम जरूर करें.

प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा
प्रेम और वैवाहिक जीवन को देखें तो आपके पंचम भाव के स्वामी बुध ग्रह इस महीने ज्यादा अच्छी स्थिति में नहीं होंगे. महीने की शुरुआत से लेकर 15 मई तक बुध द्वादश भाव में रहेंगे, जो मिलने की मौके कम दे सकते हैं इसलिए एक-दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है.

हालांकि, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोगों को इस मामले में ज्यादा परेशानी देखने को नहीं मिलेगी जबकि आसपास रहने वाले लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों के कारक ग्रह शुक्र का गोचर इस महीने अनुकूल रहेगा. अतः बुध ग्रह की नकारात्मकता को शांत करने में शुक्र देव सहायता करेंगे. इसके चलते प्रेम संबंध सामान्य रह सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो मई महीना दांपत्य जीवन के लिए मिलाजुला रहेगा. महीने के पहले हिस्से में विशेषकर 11 मई तक सप्तम भाव के स्वामी मंगल देव मौजूद होंगे, लेकिन शनि के साथ युति करने की वजह से बीच-बीच में तनाव देखने को मिल सकता है.  

उपाय
1. हर दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान-ध्यान करें और सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं.
2. नियमित रूप से मंदिर जाएं.
3. भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें.

 

Read more!

RECOMMENDED