Libra Weekly Horoscope 16-22 February 2026: सेहत रहेगी मजबूत लेकिन निवेश में बरतें सावधानी, दूसरों पर भरोसा करना खड़ी कर सकता है परेशानी

Libra Weekly Horoscope: ऑफिस में अधूरे कामों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. बचत या पैसों से जुड़े मामलों को दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा करने से बचें.

Libra Weekly Rashifal Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST
  • ऑफिस में नाराजगी झेलनी पड़ सकती है
  • भरोसा बन सकता है तनाव की वजह

इस हफ्ते तुला राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति मिले-जुले संकेत दे रही है. चंद्र राशि से ग्यारहवें भाव में केतु की स्थिति जहां स्वास्थ्य के लिहाज से राहत लेकर आएगी, वहीं पांचवें भाव में राहु का प्रभाव आर्थिक फैसलों में सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है. कुल मिलाकर यह सप्ताह समझदारी और संतुलन से आगे बढ़ने का है.

सेहत में होगा सुधार
ग्रहों की शुभ दृष्टि के कारण इस सप्ताह आपकी सेहत बेहतर रहेगी. जो लोग लंबे समय से किसी पुरानी बीमारी या शारीरिक परेशानी से जूझ रहे थे, उन्हें राहत मिल सकती है. ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और मन भी पहले से अधिक खुश रहेगा. मानसिक रूप से भी आप खुद को हल्का और रिलैक्स महसूस करेंगे. परिवार के साथ समय बिताने और सकारात्मक सोच अपनाने से यह लाभ और बढ़ेगा.

आर्थिक मामलों में सोच-समझकर उठाएं कदम
इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं. नई वित्तीय योजनाएं बनाने का विचार भी मन में आएगा. हालांकि, राहु की स्थिति संकेत देती है कि किसी भी निवेश से पहले उसके फायदे और नुकसान दोनों के बारे में अच्छे से सोच लें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है. जरूरत हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति या वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें.

भरोसा बन सकता है तनाव की वजह
इस दौरान दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. खासतौर पर अपनी आय, बचत या पैसों से जुड़े मामलों को दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा करने से बचें. संभावना है कि कोई आपसे उधार मांग सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. इसलिए इस सप्ताह आर्थिक गोपनीयता बनाए रखना ही समझदारी होगी.

कार्यक्षेत्र में बढ़ सकता है दबाव
ऑफिस में अधूरे कामों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. यदि पहले से लंबित प्रोजेक्ट्स पूरे नहीं किए, तो वे किसी और को सौंपे जा सकते हैं. इससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है. बेहतर होगा कि समय प्रबंधन पर ध्यान दें और प्राथमिकता के आधार पर काम निपटाएं. शांत रहकर रणनीति बनाएं, तभी स्थिति संभल पाएगी.

छात्रों के मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं
पढ़ाई कर रहे छात्रों के मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. याद रखें, नकारात्मक सोच जहर से भी ज्यादा खतरनाक होती है. योग और ध्यान का सहारा लेकर मन को स्थिर रखें. नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ेगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा.

Read more!

RECOMMENDED