Advertisement

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिए क्या होता है राशियों का प्रेम कनेक्शन

प्रेम होना न होना स्वयं के हाथ में नहीं होता अतः सही व्यक्ति से प्रेम और जुड़ाव हो जाना किस्मत के हाथ में है. पर ये बात जरूर है कि प्रेम होने से किस्मत का मजबूत कनेक्शन है.

राशियों का प्रेम कनेक्शन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST
  • प्रेम का होता है राशियों से कनेक्शन
  • कुछ विशेष राशियों में ज्यादा होती है प्रेम की संभावना

प्रेम होना और करना मानव का स्वभाव है. एक व्यक्ति की मानसिक तरंग जब दूसरे से मिल जाती है तब प्रेम हो जाता है. यह कभी कभी संस्कारों और अतृप्त इच्छाओं से भी संबंध रखता है. कुंडली में चन्द्र मन को और शुक्र भावनाओं को नियंत्रित करता है. इसके अलावा मंगल प्रेम की भावनाओं को तेज कर देता है. कुछ विशेष राशियों और अंकों में भी प्रेम होने की संभावना ज्यादा हो जाती है. 

क्या है प्रेम का किस्मत से कनेक्शन? 
हर व्यक्ति अपने ग्रहों की स्थिति के अनुसार जीवन में लाभ हानि पाता है. अच्छे ग्रह लाभ देते हैं और खराब ग्रह समस्याएं और बाधाएं देते हैं. अगर उसका जुड़ाव किसी ऐसे व्यक्ति से हो जाए जिसकी कुंडली में वह ग्रह मजबूत हो जो पहले की कुंडली में कमजोर है ,तो जीवन की बाधाएं समाप्त हो जाती हैं. प्रेम होना न होना स्वयं के हाथ में नहीं होता अतः सही व्यक्ति से प्रेम और जुड़ाव हो जाना किस्मत के हाथ में है. पर ये बात जरूर है कि प्रेम होने से किस्मत का मजबूत कनेक्शन है. इससे किस्मत बन भी सकती है और बिगड़ भी सकती है. 

अलग अलग राशियां के प्रेम के मामले में कैसी रहती हैं ?
मेष- अगर प्रेम में भटकाव न हो तो प्रेम इनके लिए भाग्यशाली होता है.
वृष- इनको प्रेम के मामले में अक्सर तक़लीफ़ का सामना करना पड़ता है. 
मिथुन- इनके लिए प्रेम अक्सर दुविधा और तनाव का कारण बनता है. 
कर्क- अगर सम्भव हो तो प्रेम के मामले में जल्दबाज़ी न करें.
सिंह- अगर ये लोग प्रेम करें तो इनके करियर में सफलता की स्थिति बन जाती है.
कन्या- धन और स्वार्थ का मामला इनके प्रेम में इनको असफल कर देता है.
तुला- अक्सर प्रेम के कारण इनको अपने पद और ऊंचाई से हाथ धोना पड़ जाता है.
वृश्चिक- अगर इनका प्रेम विवाह हो तो जीवन के तमाम उतार चढ़ावों से बच जाते हैं.
धनु- प्रेम का तिरस्कार करने से इनकी आर्थिक स्थिति में बाधा आ जाती है.
मकर- कुल मिलाकर प्रेम इनके लिए नुकसानदायक ही होता है.
कुम्भ- सही लोगों और सच्चे प्रेम को पहचानने का प्रयास करें.
मीन- ईमानदारी से किया गया प्रेम इनको जीवन में ऊंचाइयों तक ले जाता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement