Virgo Horoscope (23-29 March 2026): करियर में आएगा नया मोड़, सुलझेंगे रिश्ते और आएंगे पैसे, कुछ आदतों को छोड़ना होगा बेहतर

कन्या राशि वालों के लिए यह हफ्ता करियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.

Virgo weekly horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST

कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह किसी बडे़ बदलाव और आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. खासतौर पर करियर, पैसों और जीवन में आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. इस हफ्ते के शुरूआत से ही आप पाएंगे कि सारी चीजें आपके पक्ष में बनती चली जाएंगी और धीरे-धीरे आपको अपने काम का अच्छा रिजल्ट मिलने लगेगा. जो भी आपके साथ पास्ट में हुआ उसे भूल जाएं, यह समय पुराने बोझ और आदतों को छोड़कर आगे बढ़ जाने का है. 

करियर में मिलेगा सपोर्ट
आपको हफ्ते की शुरुआत से ही अच्छे परिणाम मिलेंगे और काम में भी लोगों का अच्छा सपोर्ट मिलेगा. 25 और 26 मार्च के आसपास करियर में कोई बड़ा मौका या ब्रेकथ्रू भी मिल सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है. 27 मार्च के आसपास आपको पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि, काम की भागदौड़ के चलते खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए इस हफ्ते बजट पर दें वरना महीने के अंत में दिक्कत बढ़ सकती है.

सीख और आगे बढ़ने का समय
23 मार्च को चंद्रमा का प्रभाव आपके ऊपर विशेष रूप से रहने वाला है, जो आपको कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगा. यह वह समय है जब आप अपने स्किल्स पर काम करेंगे और अपने ज्ञान को बढ़ाएंगे, जिससे इंटरव्यू में फायदा मिलेगा.  

रिश्तों को लेकर क्या कहती है आपकी राशि?
इस हफ्ते आपके रिश्ते भी सुधारेंगे. खासकर 27 मार्च के आसपास जिन दोस्त और करीबी लोगों से आपकी बात नहीं होती था, उनके साथ भी आपका रिश्ता और मजबूत होगा. अगर किसी रिश्ते में दूरी या गलतफहमी चल रही थी, तो उसे दूर करने का यह अच्छा समय है. दिल की बात साफ तरीके से कहें और दूसरों की बात भी समझने की कोशिश करें. 

सेहत के लिए खास सलाह
इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन काम ज्यादा होने के कारण आप खुद को थका-थका हुआ महसूस कर सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप अपने शरीर का ध्यान रखें और काम से वक्त निकाल कर आराम करते रहें. साथ ही इम्यूनिटी मजबूत रखने पर भी ध्यान दें और खान-पान को संतुलित रखें. उन आदतों को छोड़ने की कोशिश करें जो आपकी ऊर्जा को बेवजह खत्म कर रही है.

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED