Virgo Weekly Horoscope 9-15 February: कन्या राशि वाले रहें सावधान... वैलेंटाइन वीक में मिल सकता है धोखा, पार्टनर से खुल कर करें संवाद

जानें कैसा रहेगा कन्या राशि वालों का वैलेंटाइन वीक.

Virgo weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

कन्या राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता दिल और दिमाग में तालमेल बैठाने का है. वैलेंटाइन वीक होने के कारण इस सप्ताह थोड़ा सा इमोशनल ब्रेक डाउन हो सकता है, खास कर उनके लिए जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है. लेकिन जो लोग सिंगल हैं उनके लिए ये पूरा सप्ताह अवसर से भरा रहने वाला है. 

शादी-शुदा लोग सावधान रहें, पार्टनर के बारे में कुछ ऐसा पता चल सकता है जिससे रिश्ते खराब होते दिखाई दे रहे हैं. अगर कुछ भी गलतफहमी है तो बात-चित से सुलझाएं.

नौकरी वालों के लिए सप्ताह
जो लोग भी नौकरी पेशा हैं, उनके लिए ये हफ्ता पॉजिटिविटी से भरा रहने वाला है.  खास कर उनके लिए जो सेल्स में काम करते हैं, उनके लिए ये हफ्ता थोड़ा हल्का रहने वाला है. लेकिन जो लोग भी लीड पोजिशन पर हैं, उनको काम का दबाव महसूस होगा.
 
जो भी जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस वीक अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी में अपना फिल्ड चेंज न करें. 


भावनाओं पर नियंत्रण रखें ताकी सेहत ठीक रहे
भावनात्मक हलचल के चलते सेहत बिगड़ सकती है. सिर दर्द, गैस और थकान महसूस हो सकता है. ब्रेकडाउन के कारण काम में मन नहीं लग सकता है. 
अगन नौकरी के चलते दबाव महसूस हो रहा है, तो कहीं घूम आना या परिवार के साथ वक्त बिताना सही होगा. 

इस हफ्ते की सलाह

  • जो छोड़ कर गया था वह एक बार फिर वापस आ सकता है, तो भावनाओं में बह कर फैसले न लें. सोच समझ कर ही आगे कदम उठाएं.
  • शादी शुदा लोगों के लिए सलाह है कि अगर रिश्ते में शक पैदा हो रहा तो खुल कर बात करें और जल्दबाजी में फैसला न करें. कई बार गलतफहमी में भी रिश्ते खराब हो सकते हैं.
  • काम और आराम के बीच ताल मेल बैठाएं, ताकि सेहत ठीक रहे. नहीं तो ठकान और पूरे सप्ताह सिर दर्द बना रहेगा, जिससे काम प्रभावित हो सकता है.


मानसिक शांति के लिए करें ये उपाय

  • योग करें 
  • नेगेटिव लोगों से दूरी बनाएं
  • दोस्तों के साथ समय बिताना फायदेमंद होगा
  • जो लोग भी आपके एक्स से जुड़े हैं, उन कॉमन फ्रेंड्स से कुछ दिनों के लिए बात-चित बंद कर दें
  • कहीं घूम आएं, ताकि मन शांत हो जाए. 
     

Read more!

RECOMMENDED