Taurus Weekly Horoscope 1-7 June 2026: वृषभ राशि वालों के कारोबार में इस सप्ताह रहेगा उतार-चढ़ाव, नौकरी की तलाश करने वालों को अभी करना होगा इंतजार, विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ समाचार

Taurus Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह पैसे सोच-समझकर खर्च करने होंगे. इस सप्ताह खर्च के मुकाबले आमदनी कम होने के योग हैं. कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. नौकरी की तलाश करने वालों को अभी इंतजार करना होगा.    

Taurus Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (1-7 जून 2025) बहुत अच्छा नहीं रहेगा. भाग्य बहुत अधिक साथ नहीं देगा. ईमानदारी से कोई भी काम करने पर ही सफलता मिलेगी. इस सप्ताह आमदनी कम और खर्च अधिक होने की संभावना है. इस सप्ताह किसी को भी पैसे उधार न दें. यदि आप ऐसा करेंगे तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है.

सेहत का रखें ध्यान 
शनि के एकादश भाव में स्थित होने के चलते वृषभ राशि वालों का इस सप्ताह स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इस सप्ताह कई ग्रहों की शुभ दृष्टि आपकी सेहत को मजबूती देगी और साथ ही आपको पुरानी चली आ रही बीमारियों से भी निजात दिलाएगी. इस सप्ताह आपका मन खुशमिजाज रहेगा. इस सप्ताह खानपान में लापरवाही न बरतें. बाहर का खाना खाने से परहेज करें. पौष्टिक भोजन करें. मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें. हर दिन योग और व्यायाम जरूर करें. हर दिन नींद पूरी लें.

अपने खर्चों पर लगाएं लगाम 
इस सप्ताह बृहस्पति के तीसरे भाव में होने के कारण अटके हुए आर्थिक मामले बढ़ सकते हैं. ऐसे में कई प्रकार के खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे. इससे आपको न चाहते हुए भी बेचैनी हो सकती है. इस कारण आप कई प्रकार के निर्णय लेने में खुद को असमर्थ पाएंगे. ऐसे में हर परिस्थिति में खुद को शांत रखें और अपने खर्चों पर भी लगाम लगाएं. इस सप्ताह घर की किसी जरूरत पर आपका अधिक पैसा खर्च हो सकता है. 

नौकरी करने वालों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उन्हें इस सप्ताह कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. नई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना होगा. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी. अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाएं रखें. किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचें. वृषभ राशि के वैसे जातक जो नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी इंतजार करना होगा. वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उन्हें पुराने संपर्कों का लाभ मिल सकता है. इस सप्ताह किसी बड़े निवेश या नए समझौते में जल्दबाजी न करें. घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह जरूर ले लें. इस सप्ताह प्रॉपर्टी और मकान से जुड़े मामलों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यदि कोई मामला काफी दिनों से अटका हुआ था तो उसमें प्रगति हो सकती है. 

लव लाइफ रहेगी अच्छी 
वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनकी लव लाइफ इस सप्ताह अच्छी रहेगी. इस सप्ताह पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा. वृषभ राशि के वैसे जातक जो सिंगल हैं, उनकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर खास बन जाएगा. इस सप्ताह घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. इस सप्ताह किसी पारिवारिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं. इस सप्ताह माता-पिता के साथ समय बिताने से आप अच्छा महसूस करेंगे.

नियमित करें पढ़ाई 
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा रहेगा. यदि किसी विद्यार्थी को परीक्षा के परिणाम का इंतजार था तो इस सप्ताह इंतजार खत्म हो सकता है क्योंकि यह सप्ताह आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा. इस सप्ताह सिर्फ भाग्य के भरोसे रहने के बजाय नियमित पढ़ाई करें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी.

उपाय
किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें. मंगलवार और शनिवार को गरीब को भोजन कराएं.

 

Read more!

RECOMMENDED