वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (11-17 मई 2026) फलदायी रहेगा. इस सप्ताह भाग्य के साथ देने और ईमानदारी से कार्य करने पर हर काम में सफलता मिलने की संभावना है. इस सप्ताह आपका ध्यान काम या अपनी जिम्मेदारियों पर केंद्रित रहेगा. इसके चलते आप अपने साथी को ज्यादा समय शायत न दे पाएं. शुक्र देव के स्वामित्व वाली वृषभ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह व्यक्तित्व निखार और वैभव लेकर आ रहा है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्यार में हैं, उनकी लव लाइफ इस सप्ताह काफी अच्छी रहेगी.
सेहत का रखें ध्यान
वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहेगा. इस सप्ताह कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी. इस सप्ताह अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. पौष्टिक भोजन ग्रहण करें. घर का कम तेल और मसाला में बना खाना खाएं. पर्याप्त पानी पिएं. हर दिन योग और व्यायाम करें. आप सुबह टहल भी सकते हैं. इस सप्ताह रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में दो बूंद गुलाब जल और एक चुटकी मिश्री डालकर पिएं. यह सेहत के लिए काफी उत्तम रहेगा.
नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए अच्छा रहेगा यह सप्ताह
वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी और व्यापार करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. इस सप्ताह भाग्य के साथ देने से हर कार्य में सफलता मिलेगी. इस सप्ताह कई स्रोतों से धन का आगमन होगा. पैसे को सोच-समझकर खर्च करें. किसी को भी पैसा उधार न दें. वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, वे इस सप्ताह कोई नया निवेश कर सकते हैं.
यदि आप किसी के साथ इस सप्ताह मिलकर व्यापार करना चाह रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों से जरूर सलाह ले लें. जिसके साथ व्यापार करने वाले हैं, उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी जुटा लें. वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है. इस सप्ताह आप हर कार्य समय पर पूरा करेंगे. इससे आपका बॉस आपके ऊपर काफी खूश रहेगा. ऑफिस में आपके काम की हर कोई तारिफ करेगा. इस सप्ताह अचानक कहीं से अटका हुआ पैसा या कीमती उपहार मिल सकता है.
उपाय
हर दिन हनुमान जी का ध्यान लगाएं. प्रभु श्रीराम की पूजा करें. इससे आपकी हर समस्या दूर हो जाएगी.