Advertisement

Taurus Weekly Horoscope 12-18 October 2026: करियर में मिलेगी तरक्की, आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी, वृषभ राशि वाले जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा प्रेम और पारिवारिक जीवन का हाल?

Vrishabha Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई उम्मीदें लेकर आया है. इस सप्ताह करियर में तरक्की मिलने के योग हैं. इस सप्ताह आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. यहां पढ़ें विस्तार से साप्ताहिक राशिफल.

Taurus Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

Saptahik Vrishabh Rashifal 12 to 17 October 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए 12 से 18 अक्टूबर 2026 का सप्ताह कई मामलों में राहत देने वाला रह सकता है. करियर में शुरुआत में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन सप्ताह के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां बेहतर होने की उम्मीद है. स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है. आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचने और पारिवारिक रिश्तों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं वृषभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल.

स्वास्थ्य के मामले में मिलेगी राहत
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से सकारात्मक समय रह सकता है. चंद्र राशि से शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण आपको काम और आराम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा. यदि आप लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, तो उसमें राहत मिलने की संभावना है. मानसिक रूप से भी आप पहले की तुलना में अधिक संतुलित महसूस कर सकते हैं. अपनी दिनचर्या और खानपान की आदतों में सुधार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान देना जरूरी होगा.

आर्थिक मामलों में न बरतें लापरवाही
इस सप्ताह आपको अपने समय और धन, दोनों का महत्व समझना होगा. चंद्र राशि से राहु के दसवें भाव में होने के कारण कामकाज और आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. बिना सोचे-समझे खर्च करने या जल्दबाजी में निवेश करने से बचें. यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करते हैं और भविष्य के लिए बचत पर ध्यान देते हैं तो आर्थिक परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है. किसी भी बड़े वित्तीय फैसले से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा.

करियर में पहले परेशानी फिर मिलेगी राहत
नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है. कामकाज में रुकावटें और आर्थिक लेन-देन से संबंधित परेशानियां सामने आ सकती हैं. हालांकि, सप्ताह के दूसरे हिस्से में परिस्थितियों में सुधार होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. कारोबार करने वाले जातकों को कोई महत्वपूर्ण काम या बड़ा अनुबंध मिलने की उम्मीद रहेगी. इस दौरान अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और भावनाओं में बहकर करियर से जुड़ा कोई फैसला न लें. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने की समस्या हो सकती है, इसलिए समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करना आपके लिए उपयोगी रहेगा.

प्रेम जीवन में धैर्य से लें काम
प्रेम संबंधों के मामले में यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी या तनाव पैदा होने की आशंका है. ऐसे में छोटी-छोटी बातों को बढ़ाने के बजाय एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. परिवार या प्रेम संबंधों में दूसरों से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं रखने से बचें. किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें. हालांकि, आपसी समझ और विश्वास बनाए रखने से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं. कुछ जातकों के लिए प्रेम संबंध को विवाह तक ले जाने की दिशा में बातचीत आगे बढ़ सकती है. पारिवारिक जीवन के लिहाज से सप्ताह राहत देने वाला रह सकता है. 

उपाय
1.
शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें.
2. प्रतिदिन 108 बार ॐ शुं शुक्राय नम मंत्र का जाप करें.
3. ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र का रोज 108 बार जाप करें. 
4. प्रतिदिन मां भगवती के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं. 

शुभ दिन: सोमवार और बुधवार
शुभ रंग: सफेद और हरा


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement