Advertisement

Taurus Weekly Horoscope 14-20 September 2026: वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह करियर में मिल सकते हैं नए मौके, रुपए संभलकर करें खर्च, जानें साप्ताहिक राशिफल

Taurus Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के ऊपर इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. इससे धन का आगमन होगा लेकिन रुपए संभलकर खर्च करें नहीं तो आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है. यहां आप जान सकते हैं नौकरी, व्यापार से लेकर स्वास्थ्य तक कैसा रहेगा?

Taurus Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:44 AM IST

Saptahik Vrishabh Rashifal 14 to 20 September 2026: वृषभ राशि वालों के लिए 14 से 20 सितंबर 2026 का सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस दौरान एक ओर जहां आर्थिक मामलों में दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, वहीं करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं. ऐसे में आपको जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा. आइए जानते हैं इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए क्या खास रहेगा?

आर्थिक स्थिति में बढ़ सकता है दबाव
चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के तृतीय भाव में होने के कारण इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़े इलाज और स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं. अचानक बढ़ते खर्च की वजह से मानसिक तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और चिंता को खुद पर हावी न होने दें. इस सप्ताह आपके पास धन रहेगा, लेकिन किसी बड़ी खरीदारी के कारण बजट बिगड़ सकता है. ऐसी स्थिति में बैंक या किसी अन्य संस्थान से कर्ज लेने का विचार मन में आ सकता है. हालांकि, संभव हो तो अभी ऋण लेने से बचें और गैर-जरूरी खरीदारी को कुछ समय के लिए टाल दें.

परिवार में धन को लेकर हो सकता है तनाव
केतु के चतुर्थ भाव में होने के कारण आर्थिक तंगी का असर पारिवारिक माहौल पर भी पड़ सकता है. घर का कोई सदस्य आपसे धन या किसी वस्तु की मांग कर सकता है, जिसे पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. इससे आपको दूसरों के सामने असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, समझदारी और शांत व्यवहार से परिस्थितियों को संभाला जा सकता है. इस सप्ताह परिवार के साथ संबंधों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें. संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद आपकी सूझ-बूझ से समाप्त होने की संभावना भी है.

करियर में नए अवसर मिलने के योग
करियर के लिहाज से यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रह सकता है. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने के बावजूद आपको अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी. इस दौरान कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकता है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. नौकरी के लिए इंटरव्यू या अन्य प्रयास कर रहे लोगों को जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. इसलिए नकारात्मक विचारों से बचें और अपनी मेहनत जारी रखें.

प्रेम और पारिवारिक जीवन रहेगा अच्छा
पर्सनल लाइफ में सप्ताह सुखद रह सकता है. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है और रिश्तेदारों के आने-जाने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.

छात्रों को भ्रम से बचना होगा
उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों को इस सप्ताह बेवजह संदेह और नकारात्मक सोच से बचना चाहिए. पढ़ाई से जुड़े सवालों का समाधान करें और जरूरत पड़ने पर किसी विशेषज्ञ या प्रोफेशनल कोर्स की मदद से अपनी योग्यता बढ़ाएं.

शुभ दिन: सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: दूधिया, हरा
शुभ तारीख: 14, 16 सितंबर

उपाय
1. शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को सफेद फूल या मिठाई अर्पित करें.
2. घर और आर्थिक दस्तावेज रखने वाली जगह को साफ-सुथरा रखें.
3. किसी बुजुर्ग या मेहनती जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें.
4. हर शाम कुछ समय शांत होकर अपनी प्राथमिकताओं पर विचार करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement