Taurus Weekly Horoscope 25-31 May 2026: वृषभ राशि वालों का इस सप्ताह रौब-रुवाब और आत्मविश्वास बना रहेगा, व्यापार में नए अवसर होंगे प्राप्त, नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने का है योग

Taurus Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का इस सप्ताह रौब-रुवाब और आत्मविश्वास बना रहेगा. मां लक्ष्मी की कृपा से धन की नहीं होगी कमी. व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक घटित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने का योग है. 

Taurus Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (25-31 मई 2026) मिश्रित फलदायी रहेगा. मां लक्ष्मी की कृपा से कई स्रोतों से धन प्राप्त होने की संभावना है. इस सप्ताह स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी. वृषभ राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में उपस्थिति प्रभावशाली बनी रहेगी. व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने का योग है. इस सप्ताह रौब-रुवाब और आत्मविश्वास बना रहेगा. वृषभ राशि वाले इस सप्ताह धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ेंगे तो लाभ प्राप्त होगा.

सेहत का रखें ध्यान 
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों की सेहत की स्थिति कुल मिलाकर पहले से बेहतर कही जाएगी. हालांकि मानसिक तनाव, थकान सिरदर्द या छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं. यदि आप मोटापे की अपनी समस्या से परेशान हैं तो इस सप्ताह आपको अपने वजन पर निरंतर नजर बनाए रखते हुए, उसमें सुधार करने की सबसे अधिक जरूरत पड़ने वाली है. इस सप्ताह  खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखना होगा. इस सप्ताह हर दिन योग और व्यायाम करना होगा. घर का कम तेल और मसाले में बना खाना ही खाना होगा. मौसमी फलों को सेवन करें. पर्याप्त आराम भी लाभकारी रहेगा.

नौकरी-व्यापार में उन्नति के योग 
वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी और व्यापार करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे. आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. व्यापार में इस सप्ताह काफी लाभ मिलने का योग है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों के लिए सराहना मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह तरक्की मिलने का योग है. केतु के चौथे भाव में होने के कारण इस सप्ताह की शुरुआत भले ही आपके लिए आर्थिक मुद्दों को लेकर अच्छी हो, लेकिन सप्ताह के अंत में किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है, जिससे आप परेशान होंगे. ऐसे में शुरुआत से लेकर अंत तक, सही रणनीति के अनुसार ही अपना धन खर्च करें.

प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा
इस सप्ताह वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनमें उतार-चढ़ाव के बावजूद भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा. इस सप्ताह जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं. यदि आपको कार्यस्थल पर कोई पसंद है तो इस सप्ताह आपको उनसे बात करते समय मर्यादित आचरण करने की सलाह दी जाती है. क्योंकि संभव है कि आप न चाहते हुए कुछ ऐसा कह दें, जिससे आपकी बनती बात भी बिगड़ जाएं. साथ ही आप उनसे ऑफिस से दूरी बनाकर ही बात करें. अपने उन रिश्तेदारों या दोस्तों से आपको इस सप्ताह बातचीत और संपर्क करने में मदद मिलेगी, जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है. यह सप्ताह आपको अपने पुराने रिश्तों को पुनः विकसित करने और उसमे सुधार करने के लिए विशेष अच्छा सिद्ध होने वाला है.

उपाय
इस सप्ताह किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए महालक्ष्मी स्तोत्रम का पाठ करें. हनुमान जी की हर दिन आराधा जरूर करें.

 

Read more!

RECOMMENDED