वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (31 जुलाई-06 अगस्त 2023) फलदायी रहेगा. काम में सफलता मिलेगा. बिजनेस में आप तरक्की करेंगे. वर्कस्पेस पर लोग आपके काम की सराहना करेंगे. फैमली आपको सपोर्ट करेगी. लव लाइफ में आपके पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बनेगी.
विपरीत परिस्थितियों में घबराएं नहीं
इस सप्ताह राहु 12वें भाव में होने के चलते सेहत से जुड़ी कुछ समस्या आपके कार्यक्षेत्र के किसी महत्वपूर्ण काम को बाधित कर सकती है. इसलिए पेचीदा हालातों में फंसने पर उससे घबराएं नहीं, बल्कि बहादुरी के साथ डटकर उसका सामना करें. क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में आपका घबराना आपको मानसिक रूप से कमजोर बनाने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है. इस सप्ताह हेल्थ का ख्याल रखें और बाहर का खाना कम खाएं.
होगा फायदा
इस सप्ताह के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फायदा होगा. इसके कारण आप कोई नया घर या वाहन खरीदने का प्लान कर सकते हैं. नए सामान की खरीदारी से घर के सदस्य, आप से खासा खुश भी दिखाई देंगे.
व्यापार में अच्छा मुनाफा करेंगे अर्जित
10वें भाव में शनि की उपस्थिति के कारण यदि आप किसी भी पार्टनरशिप के व्यापार से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ अपने संबंध बेहतर कर पाने में सफल होंगे. जिससे आप दोनों को एक ही लक्ष्य की प्राप्ति के लिए साथ मिलकर कार्य करने में सफलता मिलेगा. परिणामस्वरूप आपके व्यापार का विस्तार होगा, साथ ही आप अच्छा मुनाफा अर्जित कर सकेंगे.
जीवनसाथी के लिए निकाल पाएंगे समय
इस सप्ताह पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकल सकता है. इस सप्ताह लव लाइफ में पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बनेगी. कामकाज की व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे.
छात्र अपना धैर्य बनाए रखें
इस सप्ताह आपकी राशि के ज्यादातर छात्रों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए इस समय अवधि में आपको धैर्य के साथ चलने की खास हिदायत दी जाती है. ऐसे में यदि जरूरत पड़े तो अपने बड़ों से मदद मांगने में हिचकिचाए नहीं.
उपाय: प्रतिदिन 21 बार ॐ दुर्गाय नमः मंत्र का जाप करें. इससे आपकी हर समस्या दूर हो जाएगी.