Taurus Weekly Horoscope 6-12 April 2026: वृषभ राशि वाले इस सप्ताह ऊर्जा से रहेंगे लबरेज, जल्दबाजी में न लें कोई निर्णय, अचानक मिलेगा कोई मुनाफा

Vrishabha Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह पैसों की कमी नहीं रहेगी. इस सप्ताह अचानक कोई मुनाफा मिल सकता है. इससे मन काफी खुश रहेगा. इस सप्ताह कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक घटित हो सकता है. 

Taurus Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (6-12 अप्रैल 2026) कुल मिलाकर फलदायी रहेगा. इस सप्ताह आपका भाग्य साथ देगा. इससे हर कार्य में सफलता मिलेगी. इस सप्ताह कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.  

स्वास्थ्य रहेगा अच्छा 
वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य इस सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा रहेगा. चंद्र राशि के संबंध में ग्यारहवें भाव में शनि के स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया अपने इलाज में परिवर्तन, आपकी सेहत में काफी सकारात्मकता लेकर आएगा. इसके लिए अपने दिनचर्या में भी सही सुधार करें और जरूरत पड़ने पर, किसी अच्छे डॉक्टर से खानपान का अपना डायट प्लान लें. हर दिन योग और व्यायाम करें.

करियर से जुड़े मामलों में प्रगति के योग 
चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के दूसरे भाव में होने के कारण इस सप्ताह वृषभ राशि वाले ऊर्जा से लबरेज रहेंगे. इस सप्ताह मुमकिन है कि आपको अचानक से कोई ऐसा अनदेखा मुनाफा भी मिले जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी. ऐसे में इस मुनाफे का एक छोटा सा हिस्सा, सामाजिक कार्यों में भी जरूर इस्तेमाल करें. इस सप्ताह करियर से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है. यदि आप व्यवसाय में किसी नए पार्टनर को शामिल करना चाह रहे हैं तो उसको बारे में अच्छी तरह से जांच-परख लें. इसके बाद ही किसी भी निर्णय पर पहुंचे.

पैसों के मामले में सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें
इस सप्ताह नौकरी हो बिजनेस से संबंधित कोई निर्णय, इसे जल्दबाजी में न लें. घर के बड़े-बुजुर्गों और अन्य जानकारों से जरूर सलाह ले लें. इस सप्ताह कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक घटित हो सकता है.जॉब करने वालों को इस सप्ताह एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी मिल सकती है. ऐसे में बिना घबराए अपने सारे कामों को धीरे-धीरे हल करें. इस सप्ताह पैसों के मामले में सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें. इस पूरे ही सप्ताह कई घरेलू मसले आपके दिमाग पर छाए रहेंगे और ये आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी खराब कर देंगे. इसका सीधा असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा. 

खुशखबरी मिलने की है संभावना 
वृषभ राशि वाले विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपने शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग मिल सकेगा. ऐसे में आपको भी ये सुझाव दिया जाता है कि अपने हर संकोच को दूर करते हुए अपने शिक्षकों की मदद लेते रहें. प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को इस सप्ताह खुशखबरी मिलने की संभावना है.

किसी भी समस्या का निदान के लिए करें ये उपाय
1. शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाएं.
2. प्रतिदिन ॐ शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें.
3. शुक्रवार को चावल या सफेद कपड़ों का दान करें.
4. रिश्तों में कठोर वाणी का प्रयोग करने से बचें.


 

Read more!

RECOMMENDED