वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (8-14 जून 2025) कुल मिलाकर फलदायी रहेगा. करियर से लेकर बिजनेस तक में सफलता मिलने के योग हैं. इस सप्ताह कई स्रोतों से धान का आगमन होगा. ऐसे में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. फिर भी अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. इस सप्ताह लंबे समय से रुके काम को पूरा होने की संभावना है. इससे मन आपका खुश रहेगा.
स्वास्थ्य रहेगा अच्छा
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. इस सप्ताह कुल मिलाकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक शांति को बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा. इस सप्ताह बाहर का भोजन न खाएं. घर का कम तेल और मसाले में बना भोजन करें. पानी अधिक मात्रा में पीने की कोशिश करें. मौसमी फलों को सेवन करें. हर दिन योग और व्यायाम करें. पर्याप्त नींद लें. रात में सोने से पहले मोबाइल फोन को अधिक न चलाएं.
अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से करें इस्तेमाल
इस सप्ताह यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो काफी फायदा मिलेगा. आप अपनी इस प्रतिभा के बदौलत आर्थिक स्थिति को और बेहतर कर सकेंगे. इससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिल सकेगा. इस सप्ताह आप अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ, कई सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान करेंगे. इससे आपको आत्म विश्लेषण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा.
लव लाइफ रहेगी अच्छी
वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनकी लव लाइफ इस सप्ताह अच्छी रहेगी. पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा. रिश्ते में अपनापन और आपसी समझ बढ़ेगी. वृषभ राशि के वैसे जातक जो शादीशुदा हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो सिंगल हैं, उनकी मुलाकात इस सप्ताह किसी खास इंसान से हो सकती है.
करियर और बिजनेस सबकुछ रहेगा अच्छा
वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. आप ऑफिस में हर कार्य समय पर पूरा करेंगे. इससे सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे. इस सप्ताह आपको नौकरी में तरक्की भी मिल सकती है. बिजनेस के मामले में भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. हालांकि इस सप्ताह कोई नया बिजनेस शुरू करने से परहेज करें.
उपाय
1. रोज भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें.
2. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें.
3. हर दिन रोजाना ॐ शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें.