Saptahik Vrishabh Rashifal 9 to 15 November 2026: वृषभ राशि वालों के लिए 9 से 15 नवंबर का सप्ताह कई मामलों में राहत और खुशियां लेकर आ सकता है. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं. जमीन या धन से जुड़े पुराने कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. व्यापारियों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती .
सेहत का रखें ध्यान
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है. शनि के चंद्र राशि से ग्यारहवें भाव में होने के कारण आपकी सेहत अच्छी रह सकती है. इसके बावजूद आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा. दांतों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है. आप अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के साथ परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी ख्याल रखेंगे. इससे घर में आपका सम्मान बढ़ सकता है.
नौकरी और करियर में जिम्मेदारी से करें काम
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या कोई नया काम मिल सकता है. ऐसे में अपनी योग्यता साबित करने के लिए मेहनत और धैर्य से काम करें. वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज न करें. किसी भी काम को जल्दबाजी में पूरा करने के बजाय उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
व्यापारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
व्यापार से जुड़े वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह सकारात्मक रहने की उम्मीद है. कारोबार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा. रिटेल कारोबार करने वालों को विशेष रूप से अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ सकते हैं. इस सप्ताह महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें और परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें.
पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंध
इस सप्ताह घरेलू परेशानियां आपके मन को उलझा सकती हैं. परिवार से जुड़े कुछ मसले आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. घर के बड़े सदस्य किसी बात पर नाराज हो सकते हैं. ऐसे में उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें और अपनी गलती होने पर उसे स्वीकार करने से पीछे न हटें. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहने की संभावना है. आप दोनों कई मामलों में एक-दूसरे की बातों से सहमत हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी साथी की भावनाओं का सम्मान करें. किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर रिश्ते में गलतफहमी पैदा न होने दें.
शिक्षा और विदेश जाने के मिलेंगे अवसर
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रह सकता है. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातक पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो इस दिशा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आवेदन से जुड़े फॉर्म समय पर भरें. पढ़ाई में नियमितता बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर अनुभवी लोगों की सलाह लें.
उपाय: मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं और भगवान हनुमान को सिंदूर अर्पित कर तिलक लगाएं.
शुभ रंग: भूरा और हरा
शुभ तिथियां: 9 और 13 नवंबर
शुभ दिन: रविवार और बुधवार