Advertisement

Scorpio Weekly Horoscope 11 July To 17 July 2022: वृश्चिक राशि के जातकों का प्रेम संबंध होगा मजबूत, विवाह और रिश्तों में सुधार का योग

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 11 जुलाई से 17 जुलाई 2022: वृश्चिक राशि के जातकों का इस सप्ताह प्रेम संबंध मजबूत होगा. वहीं लव पार्टनर की अनदेखी न करें नहीं तो मतभेद हो सकते है. वहीं वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह धन लाभ के उत्तम योग है. अपना और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

Scorpio Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST
  • छात्रों को मिलेंगे परीक्षाओं में बेहतर परिणाम
  • वैवाहिक जीवन बना रहेगा सुखमय

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 11 जुलाई से 17 जुलाई 2022: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी बढ़िया रहने वाला है. इस सप्ताह के शुरुआत में आपको धन के उत्तम योग हैं. आपको संपत्ति या वहां का लाभ हो सकता है. साथ ही आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. वहीं रुका हुआ धन प्राप्त होगा. विवाह और रिश्तों के मामलों में सुधार का योग है. 

आर्थिक स्थिति: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआत में धन लाभ के योग है. इसके साथ ही आपको संपत्ति  लाभ हो सकता है. वहीं इस सप्ताह धन की स्थिति ठीक रहेगी और रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग है. इस सप्ताह का सोमवार का दिन अपने लिए अनुकूल रहने वाला है. 

स्वास्थ्य स्थिति: इस सप्ताह के अंत में आंखों और हड्डियों का ध्यान दें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वास्थ्य रहने के लिए रोजाना सुबह नियमित रूप से टहलने और फलों का सेवन करें. उचित दिनचर्या का पालन करें. इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. 

पारिवारिक स्थिति: अगर आप घर में सबसे बड़े है तो परिवार के साथ किसी यात्रा या पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते है. जिसमें आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है,  लेकिन इस दौरान आपका परिवार के साथ संबंध बेहतर हो जाएंगे. इस सप्ताह आप अपने परिवार के सदस्यों के सेहत का ध्यान रखें.  घर पर स्वादिष्ट भोजन खाने का मौका मिलेगा. वहीं इस सप्ताह आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. आपके लव पार्टनर के साथ प्रेम संबंध मजबूत होगा. प्रेम संबंध मजबूत बनाए रखने के लिए लव  पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें. 

करियर स्थिति: इस सप्ताह के शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ और तनाव झेलना पड़ सकता है. आपके विरोधी इस दौरान आपके काम में बाधा दाल सकते है या आपके लक्ष्य से भटका सकते है. ऐसे में छोटी-छोटी बातों को छोड़कर आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. वहीं छात्रों को इस सप्ताह परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे. इस सप्ताह प्रतिदिन ॐ गणेशाय नमः का जाप करें. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement