Advertisement

Bhavishyafal Leo Rashi 27 June to 03 July: इस हफ्ते वाणी और स्वभाव का रखें ध्यान, बदल सकती है किस्मत

Saptahik Leo Rashifal 27 June to 03 July 2022: सप्ताह की शुरुआत में काफी व्यस्तता रहेगी, अविवाहितों के विवाह के मामले में तेजी आ सकती है. धन लाभ के योग हैं, रुका हुआ धन प्राप्त होगा. जहां तक संभव हो, वाणी और स्वभाव का ध्यान रखें. करियर की स्थिति कुल मिलाकर ठीक बनी रहेगी. बुधवार का दिन इस सप्ताह आपके लिये उत्तम रहेगा.

सिंह राशि
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:44 AM IST
  • वाणी और स्वभाव का रखें ध्यान
  • इस सप्ताह बुधवार का दिन रहेगा उत्तम

जून माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो रहा है. ऐसे में सिंह राशि के जातक यह जानने के इच्छुक होंगे कि उनके लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है. तो बता दें कि सप्ताह की शुरुआत में सिंह राशि वाले काफी व्यस्त रहेंगे. हालांकि सप्ताह के मध्य में व्यस्तता कम होगी और वो खुद को समय दे पाएंगे. अविवाहितों के विवाह के मामले में इस सप्ताह तेजी आ सकती है. 

आर्थिक स्थिति रहेगी ठीक

सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह आर्थिक रूप से फलदायी है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ धन जैसे दोस्तों रिश्तेदारों के पास जो धन काफी समय से रुका हुआ है वो इस सप्ताह मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. फिजूलखर्ची पर ध्यान दें. सप्ताह के अंत में धन खर्च होने की संभावना बन रही है.

सेहत की स्थिति

इस सप्ताह सिंह राशि वालों को सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव बढ़ सकता है. हालांकि सप्ताह के अंत तक सब बेहतर होता हुआ दिखाई दे रहा है. जहां तक संभव हो, वाणी और स्वभाव का ध्यान रखें.

रोजगार और अवसर 

आने वाला सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए रोजगार और अवसर के लिहाज से काफी अच्छा है. अगर पसंद और योग्यता को ध्यान में रखकर किसी रोजगार की शुरुआत की जाती है तो सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं. अगर नौकरी में हैं तो वहां अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है. करियर की स्थिति कुल मिलाकर ठीक बनी रहेगी.

सप्ताह का शुभ दिन

सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह बुधवार का दिन शुभ रहेगा. कोई भी शुभ काम कोशिश करें कि बुधवार के ही दिन करें ताकि कार्य में सफलता मिले.
 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement