ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी क्षेत्र का बॉस या उच्चधिकारी उस क्षेत्र के मुख्य ग्रह से संबंध रखता है. इसके अलावा सूर्य और मंगल भी उच्चाधिकारी से संबंध रखते हैं. इनको मजबूत करके अपने संबंध अपने बॉस के साथ बेहतर किए जा सकते हैं. अपनी कुंडली के कमजोर ग्रहों को भी मजबूत करना जरूरी होता है.
प्रशासनिक सेवा अथवा सेना में हों तो बॉस के साथ संबंध कैसे बेहतर करें
यह क्षेत्र मंगल और सूर्य से मुख्य रूप से नियंत्रित होता है. यहां पर अपने उच्चाधिकारी से तालमेल के लिए इन्ही ग्रहों को मजबूत करना होगा. नित्य प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें और कार्यालय निकलते समय गुड़ खाकर निकलें. काले रंग का प्रयोग कम से कम करें.
शिक्षा या चिकित्सा क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो बॉस को कैसे खुश रखें
यहां पर दो ग्रहों की मुख्य भूमिका होती है बृहस्पति और चन्द्र की. मुख्य रूप से चन्द्रमा को मजबूत करने से बॉस के साथ अच्छा तालमेल रखा जा सकता है. सफ़ेद और पीले रंग का अधिक प्रयोग करें और कार्यालय निकलते समय मिसरी खाकर निकलें.
तकनीकी या परिवहन के क्षेत्र में हों तो कैसे बॉस के संग संबंध करें बेहतर
यह क्षेत्र राहु, केतु, शनि और कहीं-कहीं बुध से सम्बन्ध रखता है. अधिक से अधिक हल्के नीले रंग का प्रयोग करने से यहां पर लाभ हो सकता है. बॉस के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कार्यालय जाते समय लौंग खाकर जाएं, कोई भी मीठी चीज़ न खाएं. मंगलवार को लाल रंग के वस्त्रों से परहेज करें.
मीडिया, ग्लैमर अथवा फैशन के क्षेत्र से हैं तो क्या करें
यह क्षेत्र शुद्ध रूप से शुक्र का क्षेत्र है, जिसको मजबूत करके न केवल बॉस को खुश रख सकते हैं बल्कि खूब उन्नति भी कर सकते हैं. कार्यालय निकलते समय दही और चीनी खाएं साथ ही हल्की सुगंध का प्रयोग करें. खाली पेट कभी भी घर से न निकलें.
आप बैंकिंग या कारपोरेट क्षेत्र में हों तो क्या करें
अलग-अलग ग्रहों से नियंत्रित होता है, जैसे -वित्त बृहस्पति से,सलाह्कारिता बुध से और मैनेजमेंट बुध और बृहस्पति दोनों से आदि. इस क्षेत्र में बॉस को खुश रखने के लिए सारे ग्रहों पर संतुलन आवश्यक है. नियमित रूप से सूर्य को सादे जल से अर्घ्य दें. घर से निकलते समय इलाइची खाएं और अपने जेब में भी एक इलाइची जरूर रख लें.
आप मार्केटिंग के क्षेत्र में हों तो क्या करें
इस क्षेत्र पर सम्पूर्ण रूप से बुध का अधिकार होता है. इस क्षेत्र में बॉस को खुश रखना और तालमेल रखना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है. नित्य प्रातः नियमित रूप से भगवान गणेश को दूब अर्पित करें. घर से निकलते समय सौंफ खाकर ही निकलें. बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग से परहेज करें और इस दिन बॉस के साथ रिश्तों पर ज्यादा ध्यान दें.