Diwali 2026 Budhaditya Rajayog: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है. दिवाली खुशियों का पर्व है. हर साल की तरह इस साल भी दिवाली को मनाने को लेकर पूरे देश में उत्साह है. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. मंदिर से लेकर घर में दीये जलाए जाते हैं. इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026, दिन रविवार को मनाई जाएगी. दिवाली पर बुधादित्य राजयोग का खास संयोग बन रहा है. ज्योतिष में इस बुधादित्य राजयोग को बुद्धि, कारोबार, संवाद कौशल और मान-सम्मान से जोड़कर देखा जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस योग से कई राशियों को लाभ मिलता है. बुधादित्य राजयोग नौकरी से लेकर व्यापार तक में आगे बढ़ने के अवसर दिला सकता है. आपके घर में धन-दौलत की बारिश हो सकती है. यहां आप जान सकते हैं बुधादित्य राजयोग से किस-किस राशि के लोगों को फायदा मिलेगा.
क्या है बुधादित्य राजयोग
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में सूर्य और बुध की युति को बुधादित्य राजयोग कहा जाता है. आपको मालूम हो कि सूर्य को नेतृत्व, प्रतिष्ठा, अधिकार और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है. उधर, बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणना और संवाद कौशल से जुड़ा है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का एक राशि में होना ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार करियर और आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. आपको मालूम हो कि साल 2026 में सूर्यदेव 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं. सूर्य देव के साथ तुला राशि में बुध की मौजूदगी से बुधादित्य राजयोग बन रहा है. सूर्य देव 16 नवंबर 2026तक तुला राशि में विराजमान रहेंगे. बुधादित्य राजयोग से मेष, तुला, कन्या, और कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है. किसी राशि वालों को जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, तो किसी राशि वालों के लिए व्यापार बढ़ाने और नए संपर्क बनाने के अवसर बन सकते हैं. आपको मालूम हो कि ज्योतिषीय फल व्यक्ति की जन्मकुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.
बुधादित्य राजयोग से इन राशि के जातकों को होगा फायदा
1. मेष राशि: बुधादित्य राजयोग मेष राशि के जातकों को करियर और कारोबार में नई संभावनाओं का संकेत दे सकता है. इस योग से नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को नए अवसर तलाशने में मदद मिल सकती है. उधर, कारोबारियों को नए सौदे करने और अपने काम का विस्तार करने के मौके मिल सकते हैं. ध्यान रखें इस दौरान आपको अपनी योजनाओं को स्पष्ट रखना और काम से जुड़े दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी होगा. आर्थिक लाभ की संभावना के साथ खर्चों पर नियंत्रण भी बनाए रखना होगा.
2. तुला राशि: बुधादित्य राजयोग तुला राशि के जातकों के लिए लाभादयक हो सकता है क्योंकि बुधादित्य राजयोग को करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है. इस योग के चलते नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. इतना ही नहीं कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत करने की कला और निर्णय लेने की क्षमता का फायदा मिल सकता है. बुधादित्य राजयोग के चलते व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक जोड़ने और पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. किसी नए प्रोजेक्ट पर यदि आप काम कर रहे हैं तो योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना फायदेमंद हो सकता है.
3. कन्या राशि: बुधादित्य राजयोग कन्या राशि के जातकों के लिए भी लाभदायक है. इस योग में कन्या राशि वाले जातकों को नौकरी में अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिल सकता है. कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति से जुड़े अवसर मिल सकती है. व्यापार करने वाले जातकों को पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है. कन्या राशि के वैसे जातक जो लोग लंबे समय से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें बजट और बचत की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए.
4. कुंभ राशि: बुधादित्य राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लिए भी लाभदायक है. कुंभ राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग की अवधि नए लोगों से जुड़ने और कामकाज में नए तरीके अपनाने के लिहाज से उपयोगी हो सकती है. मीडिया, मार्केटिंग, तकनीक और व्यापार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट या व्यावसायिक संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है.