Advertisement

Astrology: ज्योतिष में जन्मतिथि है महत्वपूर्ण? जानें नए साल में कैसे करेगी ये आपको प्रभावित

नए साल में क्या नया लाएगी आपके लिए आपकी जन्मतिथि.

Astrology
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

ज्योतिष शास्त्र में हमारी जन्मतिथि का काफी महत्व होता है. कहने के लिए लिए यह केवल एक तिथि है. पर ज्योतिष में इसके कई मायने होते हैं. यह आपके जीवन के कई रूपों को दिखाती है. साथ ही इसका प्रभाव भी आपके जीवन पर गहरा पड़ता है. अब नए साल में इसका प्रभाव आपके जीवन पर कैसा पड़ेगा, वह जानिए.

वर्ष 2026 सूर्य का वर्ष है. सूर्य एक तेजस्वी, लेकिन विच्छेदनकारक ग्रह है. इसका प्रभाव लोगों के जीवन में समस्याएं बढ़ाएगा. देश दुनिया की राजनीति में बड़े परिवर्तन होंगे. लोगों के पद और सत्ता में बड़े गिरावट की स्थिति बन रही है. प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध की स्थितियां बन रही हैं. पड़ोसी देशों के साथ स्थितियां काफी ख़राब हो सकती हैं.

जन्मतारीख 01/10/19/ 28 वालों का हाल
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं से भरा हुआ है. आर्थिक दशाओं और नौकरी में स्थिरता आएगी. प्रेम, दाम्पत्य जीवन और संतान पक्ष बेहतर रहेगा. धन सम्बन्धी और करियर समबन्धी समस्याएं हल होंगी. स्वास्थ्य की स्थिति कुल मिलाकर ठीक बनी रहेगी.

क्या हो अगर जन्मतारीख 03/12/21/30 हो 
यह वर्ष आपके लिए लगातार बेहतर होता जाएगा. करियर में बदलाव के साथ बड़ी सफलता भी मिलेगी. रिश्तों की समस्या हल होगी, धन के मामले उत्तम रहेंगे करियर में धन की प्राप्ति से लाभ होगा आपके प्रयासों से स्वास्थ्य में सुधार होगा. 

जन्मतारीख 04/13/22/31
करियर और धन के मामले सामान्य रहेंगे. वर्ष के आरम्भ में करियर में समस्या से बचें. पैसे के मामले में सावधानी बनाए रखें. नजदीकी रिश्तों में समस्या हो सकती है. इस वर्ष पेट की और चोट चपेट की समस्या हो सकती है.

जन्मतारीख 05/14/23 का हाल
यह वर्ष कुल मिलाकर मध्यम रहेगा. करियर और स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रह सकता है. विवाह और संतान की संभावना इस वर्ष बन रही है. धन कमाने में इस वर्ष परिश्रम करना पड़ेगा. इस वर्ष स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.

जन्मतारीख 06/15/24
इस वर्ष को सावधानी का वर्ष कहा जाएगा. करियर का मामला ठीक ठाक रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी. विवाह तय हो सकता है, पर होने में अभी विलम्ब होगा. इस वर्ष स्वास्थ्य की समस्या तथा शल्य चिकित्सा जैसे योग बन रहे हैं.

अगर आपकी जन्मतारीख 07/16/25 हो 
यह वर्ष आपके जीवन में उतार चढ़ाव दिखा रहा है. करियर और धन के मामलों में खूब परिश्रम करना पड़ेगा. आर्थिक फायदे तो खूब होंगे परन्तु खर्चे परेशान कर सकते हैं. इस वर्ष संपत्ति खरीदने या बेचने के योग हैं स्वास्थ्य इस वर्ष मध्यम रहेगा.

अगर आपकी जन्मतारीख 08/17/26 हो 
यह वर्ष आपके लिए थोड़ी समस्याएं दिखा रहा है. करियर और स्थान में परिवर्तन के योग हैं. विवाह और रिश्तों की स्थिति पर ध्यान देना होगा. आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी. स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा.

अगर आपकी जन्मतारीख 09/18/27 हो 
यह वर्ष धीरे धीरे बड़ी सफलताएं देगा. करियर में नई शुरुआत और सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी. रिश्तों और पारिवारिक समस्या में सुधार होगा. इस वर्ष स्वास्थ्य कुल मिलाकर ठीक रहेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement