साप्ताहिक राशिफल 6 जून से 12 जून 2022: इस हफ्ते अल्पकालिक निवेश से बचें, नौकरीपेशा लोगों का भाग्योदय संभव

तुला साप्ताहिक राशिफल जून 2022: तुला राशि वालों के लिए जून का यह हफ्ता भाग्योदय लेकर आने वाला है. समाज में सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी. तरक्की के रास्ते खुलने वाले हैं.

Libra Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2022,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता फलदायक रहने वाला है. तुला राशि वालों का भाग्य इस सप्ताह साथ देगा. बुद्धिमत्ता की वजह से आय में वृद्धि हो सकती है. स्वभाव में दया का प्रादुर्भाव होगा. धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा. रुका हुआ घन प्राप्त होगा. इसके अलावा शुक्र और राहु का कॉम्बिनेशन सप्तम भाव में बन रहा है, यानी आपकी गलत लोगों से दोस्ती हो सकती है. सोच समझ कर मित्रता करें.

सेहत
इस हफ्ते तुला राशि वालों को सेहत को लेकर चिंतित रहने की जरूरत है. खासकर फोड़े-फुंसी की दिक्कत लगी रहेगी. केतु लग्न में बैठा है इस वजह से आप परेशान रहने वाले हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखें.

प्रेम संबंध
इस सप्ताह माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. पार्टनर की बातों को महत्व देना होगा. नहीं तो झगड़े संभव हैं. आपका पार्टनर आपको अच्छी खबर दे सकता है. संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है. 

आर्थिक
पैसों से संबंधित फैसलों में सावधान रहने की जरूरत है. मंगल गुरु के साथ बैठे हैं इसलिए धन से संबंधित अच्छी और बुरी दोनों खबर आ सकती है. सप्ताह के बीच में अल्पकालिक निवेश, सट्टे में पैसे लगाने से हानि हो सकती है. 

करियर
नौकरी पेशा लोगों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहने वाला है. अच्छे कार्यों की वजह से नौकरी में पदोन्नति होगी. जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. छात्र खूब मन लगाकर अध्ययन करें. स्वयं पर विश्वास से सफलता मिलेगी.

उपाय- देवी की पूजा एवं दान देने से स्थितियां पटरी पर आ सकती हैं. 

शुभ रंग- सफेद, नारंगी, आसमानी

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED