अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी कई बातें बताई जाती हैं. इसमें जन्म की तारीख से निकाले गए मूलांक का विशेष महत्व माना जाता है. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोगों को लग्जरी लाइफ, स्टाइल और अपनी अलग पहचान बनाने का शौक होता है. कुछ लोग सादगी में खुश रहते हैं, तो कुछ को लग्जरी लाइफ, ब्रांडेड चीजें और लाइमलाइट पसंद होती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इसके पीछे आपका मूलांक भी एक कारण माना जाता है. आइए जानते हैं किन मूलांक के लोगों को दिखावे और शाही अंदाज का शौकीन माना जाता है.
मूलांक 1
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग नेतृत्व करना पसंद करते हैं. इन्हें अपने काम के लिए पहचान मिलना अच्छा लगता है. लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी चीजें और समाज में अलग पहचान बनाने की चाह इनमें देखी जा सकती है.
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है. मान्यता है कि इनकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और ये सामाजिक जीवन में काफी सक्रिय रहते हैं. फैशन, स्टाइल और अपनी उपलब्धियों को दूसरों के साथ शेयर करना इन्हें पसंद हो सकता है.
मूलांक 5
5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग नई चीजों को अपनाने में आगे रहते हैं. ट्रैवल करना, नए ट्रेंड्स फॉलो करना और सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल दिखाना इन्हें पसंद हो सकता है.
मूलांक 6
अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है. माना जाता है कि ऐसे लोग सुंदरता, आराम और लग्जरी की ओर अधिक आकर्षित होते हैं. अच्छे कपड़े, महंगी एक्सेसरीज, परफ्यूम और खूबसूरत घर जैसी चीजें इन्हें पसंद आ सकती हैं.
ये भी पढ़ें: