Advertisement

Astrology: घर की अलमारियों से किन-किन ग्रहों का होता है संबंध, जानें कैसे Home Almirah से बचत, सेहत से लेकर सुरक्षा तक को किया जा सकता है ठीक? 

Home Almirah: वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर की अलमारियों का संबंध सीधे तौर कई ग्रहों से होता है. अलमारियों की सही व्यवस्था से किस्मत बदल सकती है. अलमारियों को ठीक करके बचत, सेहत और सुरक्षा को ठीक किया जा सकता है.  यहां जानिए आखिर कैसे?

Wardrobe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

Relationship between Home Almirahs and Planets: वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर की अलमारियों का संबंध सीधे तौर कई ग्रहों से होता है. घर की अलमारियां बचत और सुरक्षा की प्रतीक हैं. इनके अंदर मुख्य रूप से शनि और शुक्र पाए जाते हैं. हालांकि अलग-अलग अलमारियां अलग-अलग ग्रहों से संबंध रखती हैं. अलमारियों को ठीक करके बचत, सेहत और सुरक्षा को ठीक किया जा सकता है.  

कपड़ों की अलमारी
कपड़ों की अलमारी मुख्य रूप से शुक्र से संबंधित है. इसको ठीक रखने से शुक्र हमेशा अच्छा रहता है. साथ ही व्यक्ति के जीवन में समृद्धि बनी रहती है. इस अलमारी को व्यवस्थित रखें. इस आलमारी में सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण और धन न रखें. इस अलमारी में महत्वपूर्ण कागज रख सकते हैं. 

रसोई की अलमारी 
रसोई की अलमारी सूर्य की आलमारी है. आमतौर पर इसमें रसोई के सामान और बर्तन रखे जाते हैं. इस अलमारी को पूरी तरह से बंद न बनाएं. इसको पारदर्शी दरवाजों वाला ही बनाएं. इसमें मसाले और अनाज अलग-अलग रखें. कांच और धातुओं के बरतन भी अलग-अलग रखें. इस अलमारी को महीने में एक बार साफ जरूर करें. यह अलमारी सही रहे तो घर में खुशहाली बनी रहती है. 

धन की अलमारी 
धन की अलमारी का संबंध बृहस्पति से है. इसमें धन, आभूषण और कीमती वस्तुएं रखीं जाती हैं. यह अलमारी घर के दक्षिण पश्चिम कोण में हो तो सर्वोत्तम होगा. यह अलमारी उत्तर दिशा की और खुलनी चाहिए. इससे सम्पन्नता बनी रहेगी और निरन्तर धन आता रहेगा. धन की अलमारी का रंग काला न हो इस बात का ध्यान रखें. इस अलमारी पर एक लाल रंग का स्वस्तिक लगा सकते हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement