शिव भक्त सावन माह के आने का हर साल इंतजार करते हैं. माहदेव का सबसे प्रिय माह सावन है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है. इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा. सावन माह ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास है. इस बार सावन माह में शनि, गुरु और बुध अपनी चाल बदलेंगे.
सावन माह में न्याय के देवता व कर्मफल दाता शनि देव वक्री (उल्टी चाल) अवस्था में रहेंगे. उधर, ज्ञान के कारक गुरु बृहस्पति अस्त रहेंगे. बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव अपनी मार्गी चाल का फल सभी राशि के जातकों को देंगे. द्रिक पंचांग के मुताबिक गुरु 14 जुलाई को अस्त हो चुके हैं. शनि 27 जुलाई को वक्री होंगे. बुध 24 जुलाई को मार्गी होंगे और 25 जुलाई को उदय होंगे. ज्योतिष के मुताबिक जब 3 बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो इसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता हैं. इस बार सावन माह में मेष, मिथुन. सिंह और तुला राशि वालों पर विशेष कृपा बरसेगी.
1. मेष राशि
सावन का माह मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है. शनि, गुरु और बुध की चाल से आपके मेष राशि वाले जातकों के व्यापार और करियर में अचानक धन लाभ की संभावना बन सकती है. इतना ही नहीं कई महीनों या सालों से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
2. मिथुन राशि
सावन माह में शनि, गुरु और बुध की चाल बदलना मिथुन राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है. मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन माह में नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा रहने वाला है. कहीं धन निवेश से बहुत अच्छा लाभ हो सकता है.
3. सिंह राशि
सावन माह में शनि, गुरु और बुध की चाल बदलने का लाभ सिंह राशि के जातकों को मिलेगा. सावन माह में सिंह राशि वालों के भाग्य का द्वार खुल सकता है. सावन में आपको पैतृक संपत्ति या किसी पुराने निवेश से बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है. इतना ही नहीं, समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.
4. तुला राशि
सावन माह में शनि, गुरु और बुध की चाल बदलने का लाभ तुला राशि वालों को भी मिलेगा. सावन में तुला राशि वालों के घर-परिवार में सुख-समृद्धि आ सकती है. सावन माह में आय के नए स्रोत बनेंगे. इससे बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी. कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. सावन माह में तुला राशि वाले वाहन या नया मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं.