शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर को हुई थी और ये 19 अक्टूबर तक रहेगी. इस साल नवरात्रि के दौरान कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. इन 9 दिनों में 2 बार गजकेसरी योग और तीन बार सर्वार्थ सिद्धि योग रहने वाला है. इसका असर भी राशिफलों पर पड़ेगा. सबसे पहले ये जान लीजिए कि ये दुर्लभ संयोग कब-कब बन रहे हैं? एक गजकेसरी योग 11 अक्टूबर को बीत चुका है. जबकि दूसरा गजकेसरी योग 19 अक्टूबर को होगा. इसके साथ ही 14, 18 और 19 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. इन दुर्लभ संयोगों के दौरान 4 राशियों के लिए काफी शुभ हैं. चलिए उन राशियों के बारे में बताते हैं.
मेष राशि-
इस नवरात्रि में इन दुर्लभ संयोगों में मेष राशि के जातकों को कई फायदे होंगे. सबसे पहले उनके लंबित कार्य पूरे होंगे. इसके साथ ही आर्थिक मामलों में फायदा होगा. जातकों को अचानक धन मिल सकता है. जिसकी वजह से फैमिली में खुशी का माहौल रहेगा. करियर में भी ग्रोथ होगी. जातकों के सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा. इस दौरान जातक अपनी योजनाओं पर प्लान बनाकर काम करेंगे. जिसकी भविष्य में बड़ा फायदा होगा.
मिशुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों को कारोबार में बहुत ज्यादा फायदा होगा. इसके साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको जॉब में बढ़ोतरी मिलेगी. जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. हालांकि जातकों को सलाह दी जाती है कि निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. सोच-समझकर ही कोई फैसला लें.
सिंह राशि-
सिंह राशि के जातकों के लिए इस साल की नवरात्रि काफी शुभ है. जातकों को इन दुर्लभ संयोगों में करियर में फायदा होगा. जातकों को ऑफिस में सीनियर से तारीफ मिलेगी. जातक अपनी कार्यक्षमता के दम पर अलग पहचान बनाने में सफल होंगे. कारोबारियों के लिए आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं. मेहनत से पेशेवर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
तुला राशि-
तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में राहत देने वाला समय है. जातकों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं. जातकों को अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना होगा. जातकों को सलाह दी जाती है कि अगर मौका मिले तो उसका भरपूर फायदा उठाएं. नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे जातकों के लिए शुभ समय है. उनका ये सपना पूरा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: