Advertisement

Shukra Gochar 2026: शुक्र देव कर चुके हैं तुला राशि में प्रवेश, जानें किन-किन राशियों पर होगी धनवर्षा

Shukra Gochar 2026: शुक्र देव 2 सितंबर को को दोपहर तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं. यहां आप जान सकते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन का राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, किन-किन राशियों पर धनवर्षा होगी.? 

Shukra Gochar 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:45 AM IST

सुखों के प्रदाता शुक्र 2 सितंबर 2026 को राशि परिवर्तन कर चुके हैं. शुक्र देव बुधावर दोपहर तुला राशि में गोचर कर चुके हैं. इस समय वृश्चिक लग्न का उदय हो रहा है. अष्टम भाव में मंगल विद्यमान हैं. शुक्र और चन्द्र का सम्बन्ध भी बना हुआ है. इस समय रिश्तों को लेकर सावधानी रखनी होगी. आर्थिक बाजार में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा. कीमती धातुओं का मूल्य नीचे की तरफ जा सकता है. शुक्र देव तुला राशि में 6 नवंबर 2026 तक रहेंगे. ज्योतिषविदों के मुताबिक तुला राशि में शुक्र का प्रवेश चार राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. 

शुक्र के राशि परिवर्तन का राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा 
मेष: मेष राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. गोचर के दौरान शुक्र सातवें भाव में रहेंगे. इससे कई मामलों में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है. कला और रचनात्मक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन हो सकता है. खरीदारी के योग बनेंगे. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है. धन लाभ के अवसर भी बन सकते हैं. परीक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में मनचाहे परिणाम मिलने के संकेत हैं.

मिथुन: मिथुन राशि के लिए शुक्र पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. तुला राशि में शुक्र पांचवें भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रह सकता है. पढ़ाई से जुड़े मामलों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आपसी तालमेल भी बेहतर हो सकता है. निवेश से जुड़ी कोई योजना सफल होने के संकेत हैं. आय के नए अवसर बन सकते हैं. रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वालों को भी सफलता मिल सकती है.

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. गोचर के दौरान शुक्र तीसरे भाव में रहेंगे. इस स्थिति से कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आपके प्रयासों को सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में भी बेहतर अवसर मिलने के संकेत हैं.

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र सातवें और बारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. तुला राशि में शुक्र बारहवें भाव में रहेंगे. इस दौरान घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है. उपहार मिलने के योग बन सकते हैं. यात्रा के अवसर सामने आ सकते हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला पक्ष में आने की संभावना है. निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

वृषभ: स्वस्थ्य का बहुत ध्यान रखें. 

कर्क: धन-वस्त्र संपत्ति की प्राप्ति होगी. 

कन्या: धन और संपत्ति लाभ के योग हैं. 

तुला: मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी. 

धनु: धन और संपत्ति लाभ के योग हैं. 

मकर: मानसिक और पारिवारिक अशांति हो सकती है. 

कुंभ: धन उपहार और समृद्धि का लाभ होगा. 

मीन: लोगों से प्रेम और सहयोग मिलेगा. 

शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल न हो तो क्या उपाय करें
सामान्यतः शुक्र का राशि परिवर्तन सबके लिए अनुकूल ही है लेकिन वृषभ और मकर राशि के लिए यह परिवर्तन अनुकूल नहीं है. इनको नियमित रूप से श्री हरि और माता लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए. प्रातः और सायं शुक्र के मन्त्र का जप करना चाहिए. नियमित रूप से सफ़ेद मिठाई का दान करना चाहिए. साथ ही सफ़ेद रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement