Advertisement

Lord Surya: रविवार को सूर्य देव की उपासना का क्या है महत्व, कैसे पाएं आरोग्य का वरदान और शत्रुओं पर विजय? बस एक क्लिक में जानिए  

रविवार का संबंध सूर्य देव से माना जाता है. इस दिन सूर्य देव की उपासना विशेष फलवती होती है. यदि आप सप्ताह में किसी भी दिन सूर्य की उपासना नहीं कर पाते तो केवल रविवार को भी सूर्य उपासना से लाभ होता है. 

Lord Surya
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

ज्योतिष में सूर्य देव का विशेष महत्व बताया गया है. भगवान सूर्य की उपासना आदिकाल से ही होती चली आ रही है. सूर्य देव समस्त लोकों में ऊर्जा के केन्द्र माने गए हैं. सूर्य भगवान को प्रत्यक्ष देवता माना गया है क्योंकि उनके दर्शन प्राप्त होते हैं. ऐसी धार्मिक मान्यता है की सूर्य की उपासना करने से रोगों से मुक्ति मिलती है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा गया है. जातक की कुंडली में सूर्य देव का विशेष महत्व होता क्योंकि यह मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं. प्रत्यक्ष देवता सूर्य की उपासना शीघ्र ही फल देने वाली मानी गई है.

सूर्य देव से है रविवार का संबंध
रविवार का संबंध सूर्य देव से माना जाता है. इस दिन सूर्य देव की उपासना विशेष फलवती होती है. यदि आप सप्ताह में किसी भी दिन सूर्य की उपासना नहीं कर पाते तो केवल रविवार को भी सूर्य उपासना से लाभ होता है. रविवार को सूर्य के विशेष उपाय करना भी लाभकारी होता है. 

रविवार को कैसे पाएं आरोग्य का वरदान? 
प्रातः स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करें. जल में थोड़ी सी रोली मिलाएं. इसके बाद सूर्य देव के मंत्र ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का कम से कम तीन माला जप करें. बची हुई रोली स्वयं को लगाएं. 

कैसे पाएं ह्रदय रोग से राहत?
सूर्य देव को जल अर्पित करें. जल में लाल पुष्प डालें, जवा पुष्प हो तो उत्तम होगा. सूर्य देव को गुड़ का भोग लगाएं, लाल चन्दन की माला अर्पित करें.  इसके बाद उसी माला से ॐ आदित्याय नमः का जाप करें. पूजा के उपरान्त उस माला को गले में धारण कर लें. 

कैसे पाएं शत्रुओं और समस्याओं पर विजय? 
रविवार के दिन उपवास रखें. नमक न खाएं. प्रातः काल स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करें. सूर्य की रौशनी में बैठकर आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करें. विजय प्राप्ति की प्रार्थना करें. 

रविवार के दिन कौन-कौन से काम करना होगा कल्याणकारी? 
संभव हो तो भगवान सूर्य को जवा पुष्प या आक के पुष्प अर्पित करें. गुड़, गेहूं और ताम्बे के बरतनों का दान करें. रविवार को उपवास रखें या सात्विक आहार ग्रहण करें. इस दिन माणिक्य धारण करना विशेष लाभ देगा. यदि जीवन के किसी क्षेत्र में विजय चाहते हैं तो नित्य प्रातः सूर्य देव के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement