Office Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक काम करने से जीवन में हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है. वास्तु शास्त्र में ऑफिस के टेबल पर कौन-कौन सी चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए, उनके बारे में भी बताया गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऑफिस के टेबल पर रखी चीजें करियर और मानसिक शांति को प्रभावित करती हैं. टेबल पर रखी नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाली चीजें बाधाएं और तनाव पैदा करती हैं. ये प्रमोशन और इंक्रीमेंट तक को रोक देती हैं.
हम आज आपको 7 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी ऑफिस के टेबल पर नहीं रखने चाहिए. यदि ऐसी वस्तुएं आपके टेबल पर हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें. टेबल पर से टूटी वस्तुएं, सूखे पौधे, धारदार चीजें, फाइलों का ढेर, आक्रामक तस्वीरें, बंद घड़ी और खाली बर्तन जैसी 7 चीजें को तुरंत हटा दें. ऑफिस के टेबल पर इन चीजों के रहने से आपका काम में पूरी तरह से मन नहीं लगेगा. आपको तरह-तरह के नकारात्मक ख्याल आएंगे. आपके साथ काम कर रहे कर्मचारियों के साथ आपका संबंध खराब हो सकता है.
ऑफिस टेबल से तुरंत हटा दें ये चीजें
1. टूटी हुई चीजें
आपके ऑफिस के टेबल पर टूटी हुई चीजें जैसे चटका हुआ कप, टूटा हुआ पेन स्टैंड या शीशा है तो इन्हें तुरंत हटा दें. आपको मालूम हो कि यदि ऑफिस के टेबल पर टूटी हुई चीजें पड़ी रहती हैं तो इससे उन्नति पर प्रभाव पड़ता है.
2. बंद घड़ी
ऑफिस के टेबल या दीवार पर बंद घड़ी को कभी भी नहीं लगाना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि बंद घड़ी समय और करियर के थम जाने की यानी प्रमोशन और इंक्रीमेंट न होने वजह बन सकती है.
3. सूखे और मुरझाए पौधे
कई बार हम ऑफिस के टेबल को सजाने के लिए और पॉजिटिव ऊर्जा के लिए उसपर छोटे-छोटे पौधे रख देते हैं. आपको मालूम हो कि टेबल पर रखे हरे-भरे पौधे तो करियर में तरक्की लाते हैं लेकिन टेबल पर रखे पौधे कई बार सूखने और मुरझाने लगते हैं. यदि ऑफिस के टेबल के पौधे सूखने या मुरझाने लगे तो उनको तुरंत हटा दें.
4. धारदार चीजें
आप अपने ऑफिस के टेबल पर कैंची, चाकू, पेपर कटर, नेल कटर या कोई अन्य धारदार चीजों को कभी न रखें. यदि ये धारदार चीजें ऑफिस की टेबल पर पड़ी हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें. आपको मालूम हो कि ये चीजें रिश्तों और काम में तनाव पैदा कर सकती हैं.
5. फाइलों का ढेर
ऑफिस की टेबल पर फाइलों का यदि ढेर लगा है तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए. आपको मालूम हो कि टेबल पर फाइलों और कागजों का ढेर लगे रहने से मानसिक तनाव बढ़ता है. इतना ही नहीं टेबल पर पड़ीं पुरानी फाइलें राहु के प्रभाव को बढ़ा सकती हैं. इससे काम में देरी होने लगती है.
6. आक्रामक या उदास तस्वीरें
कुछ लोग ऑफिस के टेबल पर ऐसी तस्वीरें रख लेते हैं, जो देखने में आक्रामक या उदास करने वाली होती हैं. ऐसी तस्वीरों को ऑफिस के टेबल पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. यदि आपके ऑफिस के टेबल पर ऐसी तस्वीरें हैं तो उन्हें वहां से तुरंत हटा दें.
7. खाली चीजें
यदि आपके ऑफिस के टेबल पर चाय के खाली कप, जूठे बर्तन या खाली पानी की बोतलें रखी हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें. आपको मालूम हो कि यदि ये चीजें ऑफिस के टेबल पर पड़ी रहती हैं तो वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं. इससे धन की हानि होती है. देखते ही देखते व्यक्ति गरीब हो जाता है.