Vastu Tips: पर्स में नहीं टिकते हैं पैसे...अपनाएं ये आसान टिप्स कभी नहीं होगी पैसों की कमी

पैसे की चाहत हर किसी को होती है. हर कोई चाहता है कि उसकी जेब हमेशा पैसों से भरी रहे. लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि पैसा आता तो है लेकिन टिकता नहीं है. मतलब कि ऐसे लोगों के हाथ से पैसा जल्दी खर्च हो जाता है.

Money Vastu Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST
  • पर्स को पैंट की पिछली जेब में न रखें
  • पर्स फटा-पुराना या गंदा नहीं होना चाहिए

पैसे की चाहत हर किसी को होती है. हर कोई चाहता है कि उसकी जेब हमेशा पैसों से भरी रहे. लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि पैसा आता तो है लेकिन टिकता नहीं है. मतलब कि ऐसे लोगों के हाथ से पैसा जल्दी खर्च हो जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपके पैसे रखने का ढंग दर्शाता है कि आपके पास धन टिकेगा या नहीं? आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि धन का रख-रखाव किस तरह करना चाहिए.

  • वास्तु के अनुसार बहुत से लोग पुरानी रसीद, बिल भी पर्स में रखते हैं. इससे पर्स में धन का ठहराव कम हो जाता है. दरअसल, पुराने कागजात और रद्दियों पर राहु का प्रभाव होता है, इसलिए किसी रसीद या कागज को पर्स में नहीं रखना चाहिए. 
  • पर्स में हमेशा श्रीयंत्र या मां लक्ष्मी की बैठी मुद्रा में कागज की तस्वीर रखें.
  • इसके अलावा पर्स में किसी भी स्थिति में लोहे की वस्तुएं जैसे ब्लेड, चाकू ना रखें. इन्हें शुभ नहीं माना जाता है.
  • पर्स को पैंट की पिछली जेब में नहीं रखना चाहिए.
  • पर्स फटा-पुराना या गंदा नहीं होना चाहिए. इससे शनि का अशुभ प्रभाव बढ़ता है. अगर आपका पर्स किसी वजह से फट गया है तो उसे तुरंत बदल लें.
  • धन को सुव्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार घर में अगर सिक्के इधर-उधर पड़े रहते हैं तो कर्ज़ की समस्या बढ़ सकती है.

 

 

Read more!

RECOMMENDED