Advertisement

Vastu Tips: घर में आ रही समस्याओं के क्या होते हैं कारण, जानें इनका कैसे करें निवारण?

घर में आ रही समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं. ज्योतिष शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक वास्तु दोष, नकारात्मक ऊर्जा और सामान्य व्यावहारिक या स्वास्थ्य संबंधी कमियां घर में आ रही समस्याओं के कारण हो सकते हैं.

Household Problems and Their Solutions
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:13 AM IST

घर में आ रही समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं. ज्योतिष शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक वास्तु दोष, नकारात्मक ऊर्जा और सामान्य व्यावहारिक या स्वास्थ्य संबंधी कमियां घर में आ रही समस्याओं के कारण हो सकते हैं. शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि यदि घर में सूर्य का प्रकाश न आता हो, अगर घर में काफी सीलन की समस्या हो, अगर घर में गलत तरीके का धन आता हो, अगर घर में पूजा स्थान ठीक न हो तो क्या करना चाहिए.  

उपाय: सूर्य के प्रकाश की व्यवस्था करें. सीलन को सुधारने के उपाय करें. हर सप्ताह घर में सामूहिक पूजा उपासना करें. सप्ताह में एक बार घर का पका हुआ भोजन निर्धनों को दान करें. 

घर में पैसे का अपव्यय होना
यदि घर में पैसे का अपव्यय हो रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे-  घर में पानी की बर्बादी, घर में टूटे हुए बर्तनों का प्रयोग, पूरी आमदनी अपने लिए ही खर्च करना. 

उपाय: पानी की बर्बादी पर अंकुश लगाएं. टूटे हुए बर्तन तुरंत हटा दें. अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा सद्कार्यों में दान करें. धन रखने के स्थान को बार-बार न बदलें. 

घर में विवाह योग्य लोगों का विवाह न हो पाना

घर में विवाह योग्य लोगों का विवाह न हो पाने के कई कारण है. जैसे घर में गलत आमदनी का आना, घर के बड़े बुजुर्गों की अवहेलना करना, घर में कोई पूजा उपासना व प्रार्थना न होना, घर में बहुत ज्यादा कांच की चीजें होना. 

उपाय: अपनी आमदनी का हिस्सा जरूर दान करें. नित्य प्रातः बुजुर्गों का आशीर्वाद लें. नियमित रूप से शिव जी और मां पार्वती जी से प्रार्थना करें. घर में लकड़ी की वस्तुओं का प्रयोग करें. ढेर सारे तुलसी के पौधे लगाएं. 

घर में किसी की उन्नति न होना
घर में किसी की उन्नति नहीं होने के कई कारण हैं. जैसे घर में हमेशा कलह कलेश होना. अपने सहायकों के साथ अच्छा व्यवहार न करना. घर की महिलाओं को प्रताड़ित करना. दूसरों को जानबूझकर परेशान करना. 

उपाय: घर में यथाशक्ति शांति बनाए रखें. अपने सहायकों और महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करें. नियमित रूप से गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें. मांस मदिरा का प्रयोग बिलकुल बंद कर दें. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement