Advertisement

Taurus Weekly Horoscope 3-9 August 2026: वृषभ राशि वालों की इस सप्ताह चमकेगी किस्मत! करियर में मिलेंगे नए अवसर, नौकरी-बिजनेस और निवेश में होगा लाभ

Taurus Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी शानदार रहने वाला है. यह सप्ताह करियर, बिजनेस और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है. इस सप्ताह किस्मत के साथ देने से हर कार्य में सफलता मिल सकती है.

Taurus Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (3-9 अगस्त 2026) कई मायनों में सकारात्मक रहने वाला है. शनि का ग्यारहवें भाव में गोचर आपकी सेहत, आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूत करेगा. स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ आर्थिक मामलों में भी समझदारी दिखाने की जरूरत होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा, विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और करियर में नए अवसर मिलने के संकेत हैं. 

स्वास्थ्य रहेगा बहुत अच्छा 
इस सप्ताह शनि ग्यारहवें भाव में होने से वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा. इस दौरान सेहत के प्रति आपकी लगन आपको कई बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर सिद्ध होगी. ऐसे में योग और व्यायाम में कमी न आने दें और जितना संभव हो, हरी पत्तेदार सब्जियों और पौष्टिक भोजन का सेवन करें. 

सोच-समझकर पैसा करें खर्च 
इस सप्ताह धन लाभ के योग तो बन रहे हैं, लेकिन यह सोचकर लापरवाही न करें कि आय हमेशा इसी तरह बनी रहेगी. भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केवल सोच-समझकर निवेश करें. मंगलवार बचत, बीमा और दीर्घकालिक वित्तीय योजनाओं पर विचार करने के लिए अच्छा रहेगा. बुधवार और गुरुवार को अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए ऑनलाइन खरीदारी, दिखावे या भावनाओं में आकर किसी को उधार देने से बचें. सप्ताह के अंत में व्यापारियों को अच्छा भुगतान या नया ऑर्डर मिलने की संभावना है. आय और खर्च का संतुलन बनाए रखना इस सप्ताह सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.

करियर में मिलेंगे नए अवसर 
यदि आप किसी अधिकारी, वरिष्ठ व्यक्ति या निवेशक से मिलने का प्रयास कर रहे थे तो इस सप्ताह किसी मित्र या करीबी की मदद से यह अवसर मिल सकता है. हालांकि मुलाकात से पहले पूरी तैयारी जरूर करें, क्योंकि आपके ज्ञान और आत्मविश्वास की परीक्षा हो सकती है. मंगलवार इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन, क्लाइंट मीटिंग और बिक्री से जुड़े कार्यों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा. शुक्रवार के बाद नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को नए अवसर और लाभ मिलने की संभावना है.

परिवार में मिलेगा सम्मान और सहयोग
इस सप्ताह आपके किसी अच्छे कार्य से माता-पिता गर्व महसूस करेंगे. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा. लंबे समय से जिस प्रशंसा की प्रतीक्षा थी, वह अब मिल सकती है. रिश्तेदारों और करीबी लोगों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे पारिवारिक संबंध और मजबूत होंगे.

विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा यह सप्ताह 
शिक्षा के क्षेत्र में यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. जिन छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था, उन्हें अब एकाग्रता मिलेगी. दोस्तों और शिक्षकों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं.

कैसी रहेगी लव लाइफ
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह की शुरुआत शांत और मधुर रहेगी. सोमवार को यदि कोई योजना रद्द हो जाए तो निराश होने की बजाय अपने साथी के साथ समय बिताने का प्रयास करें. मंगलवार को आपकी मधुर वाणी रिश्तों में मिठास बढ़ाएगी. विवाहित जातकों को घरेलू जिम्मेदारियां मिलकर निभानी चाहिए. बुधवार और गुरुवार को आर्थिक तनाव या पारिवारिक समस्याओं का असर रिश्तों पर न पड़ने दें. शुक्रवार से रिश्तों में फिर से सामंजस्य बढ़ेगा और अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं.

शुभ अंक, रंग और दिन

  • लकी डेट: 02, 05, 08
  • लकी कलर: क्रीम, सफेद, हल्का हरा
  • लकी दिन: शुक्रवार, बुधवार और शनिवार

उपाय
1.
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सफेद कमल या सुगंधित सफेद पुष्प अर्पित करें.
2. ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement