Advertisement

Astrology: क्या है घर में चित्र लगाने का महत्व? कैसे ये करते हैं हमारे मन को प्रभावित?.. इन्हें लगाते समय इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

हम अपने घर में सुंदरता के लिए यादों के लिए और पूजा पाठ के लिए विभिन्न चित्र लगाते हैं. ये चित्र कई प्रकार के होते हैं. चित्रों के अन्दर से विशेष तरह की तरंगें निकलती हैं. इसी कारण इनका सीधा असर हमारे मन पर पड़ता है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

लोग अक्सर अपने घरों में चित्र लगाते हैं. ये चित्र किसी प्रकार की सजावट से लेकर भव्यता को बढ़ाने के लिए हो सकते हैं. इसमें अलग-अलग टाइप की सीनरी, या देवी-देवता के चित्र हो सकते हैं. साथ ही परिवार के किसी सदस्य या पूरे परिवार का चित्र हो सकता है. लोग शायद चित्र को केवल मात्र एक चित्र ही समझते हैं, लेकिन चित्र की भी अपनी एक अलग ही दुनिया होती है. चलिए आपकों चित्रों की इस दुनिया की थोड़ी सैर कराते है.

हम अपने घर में सुंदरता के लिए, यादों के लिए और पूजा पाठ के लिए विभिन्न चित्र लगाते हैं. ये चित्र रंगीन भी होते हैं, सादे भी, बड़े भी और छोटे भी. चित्रों के अन्दर से विशेष तरह की तरंगें निकलती हैं और इसी कारण इनका सीधा असर हमारे मन पर पड़ता है. ये मन को अच्छा भी कर सकते हैं और ख़राब भी. चित्रों से न केवल मन को प्रभावित किया जा सकता है बल्कि बहुत सारी मनोकामनाओं को पूर्ण किया जा सकता है.

पूजा कक्ष में लगाए गए देवी-देवता के चित्र
लोग अपने पूजा कक्ष में या फिर किसी रूम में किसी देवी-देवता का चित्र अक्सर लगाते हैं. लेकिन इसको लेकर भी कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती हैं. याद रखें कि अगर आपकी लगाया हुआ देवी-देवता का चित्र या मूर्ति विकृत हो गई हो तो, या तो उसे जल में प्रवाहित करें या जमीन में दबा दें. इसे इधर-उधर बिलकुल न फेंके. ऐसा करना एक प्रकार से उसका अपमान करने के बराबर होता है.
 
कैसी रहेगा गणेश जी का चित्र लगाना
शिक्षा और एकाग्रता के लिए गणेश जी का चित्र बेहद लाभकारी होता है. इसके अलावा उगते हुए सूर्य का चित्र लगाना भी लाभकारी होता है. विशेष एकाग्रता के लिए श्री यन्त्र भी लगाया जा सकता है. चित्र स्पष्ट और रंगीन हो तो ज्यादा उत्तम होगा. अपने पढ़ाई के स्थान पर कार्टून और फ़िल्मी चित्र न लगाएं. एक ही चित्र हो तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि उससे एक ही प्रकार की तरंग निकलेगी जो केवल एक ही असर डालेगी आप पर. 

परिवार में रहे खुशहाली
सुखद पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए अपने संयुक्त परिवार का चित्र जरूर लगाएं. ये चित्र पूर्व या उत्तरी दीवार पर ही लगाएं, भूलकर भी इस चित्र को दक्षिणी दीवार पर न लगाएं. आप अलग-अलग रंगों के ढेर सारे फूलों के चित्र भी लगा सकते हैं. फूलों के चित्र लिविंग एरिया या बेडरूम में ही लगाएं. 

चित्र पूरी करेंगे मनोकामना
अलग-अलग कामनाओं के लिए तथा भाग्य और घर में प्रेम बढ़ाने के लिए ड्रॉइंग रूम या मुख्य द्वार के आस-पास फूलों या पानी का चित्र लगाएं. आर्थिक सम्पन्नता के लिए पूजा स्थान पर, बैठी हुई लक्ष्मी जी का चित्र लगाएं. संतान की प्राप्ति के लिए कमल के फूल का चित्र या गाय का चित्र शयन कक्ष में लगाएं. अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम के स्थान पर उगते सूर्य का चित्र लगाएं. हर तरह के कष्ट के नाश के लिए पूजा स्थान पर शिव जी या कृष्ण जी का चित्र आशीर्वाद की मुद्रा में लगाएं. 

चित्रों को लगाने में रखें ये सावधानियां? 
जहां तक हो सके रंगीन और सुंदर चित्र लगाएं. जंगली जानवरों, आग और कांटों के चित्र न लगाएं. चित्रों को साफ़ रखे, जिससे उनपर धूल न जम सके. शयन कक्ष में देवी-देवताओं के चित्र न लगाएं. घर में बहुत सारे चित्र न लगाएं, इससे रिश्तों में उलझन पैदा होगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement