गुड न्यूज टुडे की इस विशेष प्रस्तुति में ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे ने साल 2026 के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा. शैलेंद्र पांडे के अनुसार, 'यह सूर्य ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा, इसलिए यहाँ सूतक के नियम लागू नहीं होंगे.' हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सूर्य पूरी दुनिया के लिए एक ही है, इसलिए इसका प्रभाव सभी राशियों और देशों पर पड़ेगा. कार्यक्रम में मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए सावधानी और उपायों की चर्चा की गई है. विशेष रूप से सिंह और कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई है, जबकि मेष, वृषभ और कन्या राशि के लिए यह ग्रहण शुभ परिणाम लेकर आ सकता है.