Advertisement

DA Hike Announcement: कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते पर लगी मोहर, 18,000 से 50,000 बेसिक सैलरी पर जानिए कितनी बढ़ेगी इन-हैंड सैलरी

मोदी सरकार ने दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 3% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का तोहफा दिया है. 28 अक्टूबर 2026 की कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई, जिससे DA 60% से बढ़कर 63% हो गया है. जानें इस बढ़ोतरी का सैलरी पर कितना पड़ेगा असर.

डिए की बढ़ौतरी 3%
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

केंद्र के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस दिवाली कर्मचारियों को तोहफा दिया है. जिस महंगाई भत्ते का इंतजार कर्मचारी जुलाई से कर रहे थे, उसकी घोषणा कर दी गई है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने 3% डीए हाइक पर मुहर लगा दी है, जिसके तहत 10,016 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

हालांकि, जुलाई से लागू होने वाली हाइक के ऐलान का इंतजार केंद्र के कर्मचारी और सेंट्रल पेंशनधारक सितंबर से कर रहे थे. आमतौर पर सरकार इसकी घोषणा सितंबर से अक्टूबर तक करती है. पहले लोगों को लगा था कि दशहरा से पहले बोनस के साथ डीए का भी ऐलान हो जाएगा. लेकिन अक्टूबर के अंत में सरकार ने फंड रिलीज कर कर्मचारियों को राहत दी है.

कितना बढ़ा डीए?
कैबिनेट ने 28 अक्टूबर को हुई बैठक में डीए को 3% बढ़ाने की मंजूरी दी है. केंद्र सरकार साल में दो बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते (DR) में बदलाव करती है. यह बढ़ोतरी आमतौर पर जनवरी और जुलाई से लागू होती है. साल की पहली बढ़ोतरी का ऐलान अप्रैल में 2% हुआ था, जिसके बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 60% हो गया था. अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है.

महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला कैसे होता है?
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तय करने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है. लेबर ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में यह इंडेक्स 1.2 अंक बढ़कर 154.4 पर पहुंच गया था. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर जुलाई 2026 के लिए महंगाई भत्ते में 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा था. अब सरकार ने 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी देकर कर्मचारियों और पेंशन धारकों को राहत दी है.

18,000 रुपए बेसिक सैलरी वालों को कितना फायदा?
अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो पहले 60 फीसदी की दर से उसे हर महीने 10,800 रुपए महंगाई भत्ता मिलता था. अब 63 फीसदी की दर से यह रकम 11,340 रुपए हो जाएगी. यानी हर महीने 540 रुपए ज्यादा मिलेंगे. इस हिसाब से सालभर में महंगाई भत्ते की रकम में 6,480 रुपए का इजाफा होगा.

25,000 रुपए बेसिक सैलरी पर कितना बढ़ेगा DA?
25,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को 60 फीसदी DA के हिसाब से हर महीने 15,000 रुपए मिलते थे. अब 63 फीसदी की दर से यह रकम 15,750 रुपए हो जाएगी. इस तरह हर महीने 750 रुपए का फायदा होगा. सालभर में महंगाई भत्ते की रकम 9,000 रुपए बढ़ जाएगी. 

40,000 और 50,000 रुपए बेसिक सैलरी वालों का गणित
40,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को पहले हर महीने 24,000 रुपए महंगाई भत्ता मिलता था. नई दर लागू होने के बाद यह बढ़कर 25,200 रुपए हो जाएगा. यानी हर महीने 1,200 रुपए और सालभर में 14,400 रुपए का इजाफा होगा.

वहीं, 50,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को पहले 30,000 रुपए DA मिलता था. अब 63 फीसदी की दर से यह रकम 31,500 रुपए हो जाएगी. इस तरह हर महीने 1,500 रुपए और सालभर में 18,000 रुपए ज्यादा मिलेंगे. 

बेसिक सैलरी के हिसाब से समझें बढ़ोतरी
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा कर्मचारी की बेसिक सैलरी के आधार पर तय होता है. बेसिक सैलरी जितनी ज्यादा होगी, 3 फीसदी की बढ़ोतरी से मिलने वाली रकम भी उतनी ही ज्यादा होगी. 18,000 रुपए बेसिक सैलरी पर हर महीने 540 रुपए, 25,000 रुपए पर 750 रुपए, 40,000 रुपए पर 1,200 रुपए और 50,000 रुपए पर 1,500 रुपए का इजाफा होगा. इस तरह नई दर से कर्मचारियों को हर महीने पहले के मुकाबले ज्यादा महंगाई भत्ता मिलेगा. 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement