8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग को लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वे जानना चाहते हैं कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा, कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर का पैसा कब खाते में आएगा?
उधर, 8वां वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट को फाइनल करने से पहले सैलरी, पेंशन और भत्तों में बदलाव को लेकर अलग-अलग कर्मचारी संगठनों, पेंशनर समूहों, सरकारी विभागों और शेयरहोल्डर्स से बातचीत कर सुझाव ले रहा है. रिपोर्ट जमा होने, मंजूरी मिलने और लागू होने के बाद कर्मचारियों को एरियर के साथ बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी. कर्मचारी संगठनों ने अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के सुझाव दिए हैं. आइए जानते हैं क्या है फिटमेंट फैक्टर, कितना बढ़ेगा वेतन और कब से मिल सकती है कर्मचारियों को एरियर (Arrears) के साथ बढ़ी हुई सैलरी?
क्या है फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) एक मल्टीप्लायर नंबर है. इसका इस्तेमाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों को संशोधित करने के लिए किया जाता है. फिटमेंट फैक्टर महंगाई, कर्मचारियों की रोजमर्रा का खर्च और सरकार की वित्तीय क्षमता जैसे विभिन्न कारकों पर विचार करके निर्धारित किया जाता है. फिटमेंट फैक्टर में मौजूदा बेसिक सैलरी से गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है. फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, उतनी ज्यादा सैलरी बढ़ेगी. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. इससे कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर कम से कम 18000 रुपए हो गई.
नई बेसिक सैलरी निकालने का फॉर्मूला
1. पुरानी बेसिक सैलरी फिटमेंट फैक्टर नई बेसिक सैलरी
2. पुरानी बैसिक सैलरी ₹18000 फिटमेंट 1.92 = नई बेसिक सैलरी 34560 रुपए
3. इस तरह से बेसिक सैलरी में 16560 रुपए का उछाल. यही बेसिक आगे पूरी ग्रॉस सैलरी का आधार बनेगा.
कितना फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के प्रमुख संगठन नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़ाकर 69000 रुपए करने की मांग की है. ऑल इंडिया डिफें एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने भी 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. उधर, रेलवे कर्मचारियों के संगठन Indian Railways Technical Supervisors Association (IRTSA) ने सभी कर्मचारियों पर एक समान फिटमेंट फैक्टर लागू करने की जगह अलग-अलग वेतन स्तरों के लिए 5 अलग फिटमेंट फैक्टर्स लागू करने की मांग की है.
इसने 2.92 से 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर का सुझाव दिया है. कुछ संगठन फिटमेंट फैक्टर 3.88 की भी मांग कर रहे हैं. आपको मालूम हो कि ये सभी सुझाव अलग-अलग कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के अनुमान और मांगों पर आधारित है. 8वां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर तय करते समय इन सुझावों पर विचार करेगा. हालांकि अंतिम फैसला 8वां पे कमीशन ही करेगा. वह अपना अलग फिटमेंट फैक्टर भी रख सकता है. आपको मालूम हो कि 7वें वेतन आयोग में NC-JCM ने 3.71 फिटमेंट फैक्टर की मांग की थी, लेकिन वेतन आयोग ने 2.57 की सिफारिश की थी, जिसे बाद में मंजूरी मिल गई.
कब तक मिल सकती है बढ़ी हुई सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर कब वेतन बढ़कर आएगा. आपको मालूम हो कि सरकार ने नवंबर 2025 में 8वें वेतन आयोग का टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) जारी किया था. इसके बाद वेतन आयोग को रिपोर्ट तैयार करने के लिए करीब 18 महीने का समय दिया गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि रिपोर्ट बनने के बाद उसे लागू करने में 3 से 6 महीने का अतिरिक्त समय लग सकता है.
ऐसे में संभावना है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें साल 2027 की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर 2027 के बीच लागू हो सकती हैं. इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई सैलरी जुलाई से दिसंबर 2027 के बीच कभी भी आ सकती है. यदि अनुमानित फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू होता है तो लेवल-1 कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर करीब 46260 रुपए तक पहुंच सकती है. लेवल-5 कर्मचारी की बेसिक सैलरी 29200 रुपए से बढ़कर 75044 रुपए तक हो सकती है. इसका सीधा असर महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य भत्तों पर भी पड़ेगा, जिससे कुल इन-हैंड सैलरी काफी बढ़ जाएगी.
एरियर जनवरी 2026 से मिलने की उम्मीद
आपको मालूम हो कि 7वां पे कमिशन 1 जनवरी 2016 से लागू माना गया था, लेकिन सरकार ने इसे जून 2016 में मंजूरी दी थी. इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि 8वां वेतन आयोग की सिफारिशों को चाहे सरकार जब भी मंजूरी दे लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा. ऐसे में बढ़ी हुई सैलरी इसी तारीख से जोड़कर दी जाएगी. एरियर की गणना भी 1 जनवरी 2026 से ही होगी. एरियर का भुगतान पुरानी तारीख से ही जोड़कर किया जाएगा. यदि 1 जनवरी 2026 से नई सैलरी लागू मानी जाती है और सरकार 2027 में इसे लागू करती है तो कर्मचारियों को लगभग 20 महीने का एरियर मिल सकता है. एक अनुमान के अनुसार लेवल-1 कर्मचारी को 20 महीनों का एरियर करीब 5.65 लाख रुपए तक मिल सकता है. लेवल-5 कर्मचारी को 9 लाख रुपए से ज्यादा का एरियर मिलने की संभावना जताई जा रही है.
फिटमेंट फैक्टर 3.88 हुआ तो कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
लेवल 1: वर्तमान बेसिक पे 18000 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 69840 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 51840 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 2: वर्तमान बेसिक पे 19900 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 77212 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 57312 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 3: वर्तमान बेसिक पे 21700 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 84196 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 62496 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 4: वर्तमान बेसिक पे 25500 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 98940 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 73440 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 5: वर्तमान बेसिक पे 29200 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 113296 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 84096 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 6: वर्तमान बेसिक पे 35400 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 137352 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 101952 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 7: वर्तमान बेसिक पे 44900 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 174212 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 129312 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 8: वर्तमान बेसिक पे 47600 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 184688 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 137088 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 9: वर्तमान बेसिक पे 53100 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 1206028 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 152928 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 10: वर्तमान बेसिक पे 56100 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 217668 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 161568 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 11: वर्तमान बेसिक पे 67700 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 262676 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 194976 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 12: वर्तमान बेसिक पे 78800 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 305744 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 226944 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 13: वर्तमान बेसिक पे 118500 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 459780 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 341280 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 14: वर्तमान बेसिक पे 144200 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 559496 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 415296 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 15: वर्तमान बेसिक पे 182200 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 706936 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 524736 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 16: वर्तमान बेसिक पे 205400 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 796952 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 591552 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 17: वर्तमान बेसिक पे 225000 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 873000 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 648000 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 18: वर्तमान बेसिक पे 250000 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 970000 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 720000 रुपए की बढ़ोतरी होगी.