Advertisement

AC से लेकर TV तक सब होगा महंगा! 1 अक्टूबर से बढ़ सकते हैं इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम, जानें वजह

कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं. कुछ कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान भी कर दिया है. ऐसे में अगर आप दिवाली से पहले नया सामान खरीदना चाहते हैं, तो आपके बजट पर इसका असर पड़ सकता है.

1st October Price Hike
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

फेस्टिव सीजन में अगर आप अपने घर के लिए AC, फ्रिज, TV या वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. अक्टूबर से इन इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं. कुछ कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान भी कर दिया है. ऐसे में अगर आप दिवाली से पहले नया सामान खरीदना चाहते हैं, तो आपके बजट पर इसका असर पड़ सकता है.

कंपनियां AC की कीमतों में करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं. वहीं, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और LED TV जैसे प्रोडक्ट्स के दाम 3 से 4 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है. हालांकि, सभी कंपनियां एक ही समय पर कीमतें नहीं बढ़ाएंगी. हर कंपनी अपने हिसाब से दाम बढ़ाने का फैसला करेगी. AC की कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर ज्यादा पड़ सकता है. वहीं, TV और दूसरे घरेलू उपकरणों की कीमतें भी आने वाले समय में बढ़ सकती हैं.

क्यों बढ़ रहे हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान के दाम?
प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. कंपनियों के लिए कॉपर, एल्युमिनियम, स्टील और प्लास्टिक जैसे कच्चे माल की लागत बढ़ गई है. इसके अलावा, सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का खर्च भी बढ़ा है. डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव और पश्चिमी एशिया में चल रही स्थिति का असर भी कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है. बढ़ते खर्च का कुछ हिस्सा कंपनियां प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाकर ग्राहकों से वसूल सकती हैं.

इन कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने का किया ऐलान
रिपोर्ट के मुताबिक, Blue Star, Godrej Appliances, Haier, Daikin और Super Plastronics जैसी कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी हैं. LG और Bosch Home Comfort ने भी AC की कीमतों में करीब 5 फीसदी तक बढ़ोतरी की है. वहीं, Panasonic अभी स्थिति पर नजर रख रही है.

Haier 1 अक्टूबर से अपने रूम AC की कीमत करीब 5 फीसदी बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी TV और वॉशिंग मशीन जैसे दूसरे प्रोडक्ट्स के दाम भी 2 से 3 फीसदी तक बढ़ा सकती है. कंपनी के मुताबिक, लागत बढ़ती रही तो दिसंबर और जनवरी में भी कीमतें बढ़ सकती हैं.

दिवाली तक पुराने दाम पर मिल सकता है सामान
कीमतों में बढ़ोतरी के बीच ग्राहकों के लिए राहत की बात भी है. कंपनियों और डीलर्स के पास पुराने दाम पर खरीदा गया स्टॉक मौजूद है. इसलिए फेस्टिव सीजन की शुरुआत में कुछ प्रोडक्ट पुराने दाम पर मिल सकते हैं. Godrej के मुताबिक, पुराना स्टॉक करीब एक से डेढ़ महीने तक चल सकता है. इसका मतलब है कि दिवाली तक कुछ सामान पर पुराने दाम का फायदा मिल सकता है. हालांकि, दिवाली के बाद नए दाम ज्यादा साफ तौर पर देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले कीमतों और फेस्टिव ऑफर्स की तुलना करना फायदेमंद रहेगा.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement