अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. तृतीया तिथि इस दिन सुबह 10 बजे से लेकर 20 अप्रैल को 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगी. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना जाता है. माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदना जीवन में समृद्धि लाता है.
हालांकि भारत में घर में सोना रखने का नियम है. अगर आपने नियम के मुताबिक सोना नहीं रखा या उससे ज्यादा सोना रखा तो कार्रवाई हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि भारत में घर में सोना रखने का क्या नियम है?
बिना बिल के कितना सोना रख सकते हैं?
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने भारत में सोने की एक सीमा तय की है. इसके अंदर ही घर में सोना रख सकते हैं. इस नियम के मुताबिक शादीशुदा महिला अपने 500 ग्राम तक सोना रख सकती हैं. इससे ज्यादा सोना रखना गैर-कानूनी है. जबकि अगर महिला अविवाहित है तो वो अपने पास सिर्फ 250 ग्राम सोना रख सकती है. पुरुषों के लिए सोना रखने का दायरा थोड़ा कम है. हर पुरुष को सिर्फ 100 ग्राम सोना रखने का नियम है.
सोने के सिक्के, ईंट या बिस्कुट होने पर क्या होगा?
CBDT का नियम सिर्फ सोनें के गहनों के लिए है. अगर आपके पास सोने का सिक्का है या बिस्किट है या ईंट है तो ये नियम ऊपर लागू नहीं होगा. सिक्का या ईंट का पक्का बिल आपके पास होना चाहिए. अगर आपके पास बिल नहीं हो तो कार्रवाई हो सकती है.
घर में मिलेगा ज्यादा सोना तो क्या होगा?
अगर आपके पास तय सीमा से ज्यादा सोना मिलता है, उसके बाद भी विभाग को एक मौका देगा. आपको ये साबित करना होगा कि ये सोना आपको विरासत में मिला है या किसी ने गिफ्ट दिया है या आपने इसे अपने पैसों से खरीदा है. अगर आप साबित कर देते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होगी.
क्या आप घर में 1 किलोग्राम सोना रख सकते हैं?
अगर आपने सोना अपनी घोषित आय से खरीदा है और आपके पास उसका बिल है तो आप एक किलोग्राम सोना घर में रख सकते हैं. अगर आप साबित कर पाएंगे कि आपके पास जो सोना है, वो कानूनी है तो आप घर में एक किलोग्राम, 5 किलोग्राम, 10 किलोग्राम या जितना चाहें, सोना रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: