Banks Closed: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हर महीने की तरह साल 2026 के जून महीने की बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्ट जारी कर दी है. 30 के जून में कुल 13 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ प्रमुख पर्व-त्योहार भी शामिल हैं. यदि आप जून में किसी जरूरी काम से बैंक जाने वाले हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लीजिए. आइए जानते हैं कब-कब बैंकों में छुट्टियां रहेंगी?
13 जून को दूसरे शनिवार और 27 जून को चौथे शनिवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे. 7 जून, 14, 21 और 28 जून को रविवार के चलते पूरे देश में बैंक के ब्रांच बंद रहेंगे. बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो छुट्टियों से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा. कई बार क्षेत्रीय छुट्टियों की वजह से किसी खास शहर या राज्य में बैंक बंद रहते हैं, इसलिए अपने शहर की बैंक छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक करें. आपको मालूम हो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के अलावा कोई भी बैंक अपने हिसाब से छुट्टी तय नहीं कर सकते. आरबीआई हर महीने बैंक अवकाश की सूची तैयार करता है.
जून 2026 में कब-कब बैंक रहेंगे बंद
7 जून (रविवार): देश के सभी बैंकों में रविवार को वीकली ऑफ रहेगा.
13 जून (शनिवार): देश के सभी बैंकों में दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी.
14 जून (रविवार): देश के सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
15 जून (सोमवार): आइजोल और भुवनेश्वर में YMA Day और राजा संक्रांति के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
17 जून (बुधवार): महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
18 जून (गुरुवार): श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस के लिए पंजाब में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
21 जून (रविवार): देश के सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
25 जून (गुरुवार): विजयवाड़ा में मुहर्रम के कारण बैंक बंद रहेंगे.
26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम और आशूरा के चलते दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना, लखनऊ, हैदराबाद, कोलकाता, श्रीनगर, भोपाल, रांची और कई अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
27 जून (शनिवार): देश के सभी बैंकों में चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी.
28 जून (रविवार): देश के सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा.
29 जून (सोमवार): शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.
30 जून (मंगलवार): आइजोल में रेमा नी त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगे.
जून में कब-कब बंद रहेंगे शेयर बाजार
जून 2026 में शेयर बाजार (BSE और NSE) में कुल 10 दिन कामकाज बंद रहेगा. 26 जून को मुहर्रम के मौके पर बाजार बंद रहेंगे. इस महीने में कुल 4 शनिवार (6, 13, 20 और 27 जून) और 4 रविवार (7, 14, 21, 28) पड़ेंगे, जब कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू
जून में 13 दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. यूपीआई, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम से पैसे निकालने जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से काम करेंगी. लोग ऑनलाइन ट्रांसफर, बिल भुगतान और बैलेंस चेक जैसे काम आसानी से कर सकेंगे. बैंक की वेबसाइट पर जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. बैंकों में छुट्टी रहने पर भी नेट बैकिंग (Net Banking) की सुविधा 24X7 चालू रहती है. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं.