Advertisement

Bank Holidays December 2025: RBI ने जारी कर दी है छुट्टियों की लिस्ट, 31 के दिसंबर में 18 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें आपके राज्य में कब रहेगा अवकाश 

List of Bank Holidays December 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. दिसंबर में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार सहित प्रमुख पर्व-त्योहार शामिल हैं. आइए जानते हैं कब और कहां बैंक बंद रहेंगे?  

Bank Holidays
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

Bank Holidays List: साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने के शुरू होने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है. आरबीआई ने दिसंबर माह की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. 31 दिनों के दिसंबर में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. 

इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार सहित प्रमुख पर्व-त्योहार शामिल हैं. गौरतलब है कि सभी राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक की छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटा है. पहला हॉलिडे अंडर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, दूसरा हॉलीडे अंडर द निगोशिएबल एक्ट और तीसरा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे. दिसंबर महीने में इन तीनों कैटेगरी में छुट्टियां पड़ रही हैं. मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में दिसंबर महीने में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन राज्यों में 24 दिसंबर, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी.  

दिसंबर 2025 में किस-किस दिन बैंक में रहेगी छुट्टी
1 दिसंबर दिन सोमवार: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर और मणिपुर की राजधानी कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे. 
3 दिसंबर दिन बुधवार: सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल के चलते गोवा में बैंक बंद रहेंगे.
7 दिसंबर दिन रविवार: देशभर के बैंकों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. 
12 दिसंबर दिन शुक्रवार: पा टोगन संगमा की पुण्यतिथि पर मेघालय के बैंकों में कामकाज नहीं होगा. 
13 दिसंबर दिन शनिवार: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे. 
14 दिसंबर दिन रविवार: देशभर के बैंकों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
18 दिसंबर दिन गुरुवार: गुरु घासीदास जयंती के कारण छत्तीसगढ़ में और यू सोसो थम की पुण्यतिथि की वजह से मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
19 दिसंबर दिन शुक्रवार: गोवा मुक्ति दिवस है जिसकी वजह से गोवा में बैंक बंद रहेंगे.
20 दिसंबर दिन शनिवार: लोसुंग उत्सव की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे. 
21 दिसंबर दिन रविवार: देशभर के बैंकों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
22 दिसंबर दिन सोमवार: नमसुंग उत्सव के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
24 दिसंबर दिन बुधवार: क्रिसमस ईव के मौके पर मेघालत और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे. 
25 दिसंबर दिन गुरुवार: क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
26 दिसंबर दिन शुक्रवार: मेघालय, मिजोरम और तेलंगाना में क्रिसमस सेलिब्रेशन होगा जिसके कारण इन तीनों जगह के बैंकों की छुट्टी रहेगी. शहीद उधम सिंह जयंती के कारण हरियाणा के बैंक भी बंद रहेंगे.
27 दिसंबर दिन शनिवार: चौथे शनिवार के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे. इस दिन गुरु गोबिंद सिंह जयंती भी है.
28 दिसंबर दिन रविवार: देश के सभी बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी.
30 दिसंबर दिन मंगलवार: यू कियांग नांगबाह दिवस के कारण मेघालय में और तामु लोसर की वजह से सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
31 दिसंबर दिन बुधवार: नए साल के स्वागत की वजह से दिल्ली, पुणे, पणजी, शिलांग, आइजोल और यूपी के कुछ बैंकों में अवकाश रहेगा.

दिसंबर में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
दिसंबर में शेयर बाजार कितने दिन बंद रहेगा आइए जानते हैं. बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) की ओर से जारी ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर में साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा सिर्फ एक विशेष छुट्टी है. यह छुट्टी क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को है. दिसंबर में कुल चार शनिवार 6 दिसंबर, 13, 20 और 27 दिसंबर को और चार रविवार 7 दिसंबर, 14, 21 और 28 दिसंबर को पड़ रहे हैं. शेयर मार्केट हर सप्ताह शनिवार और रविवार को बंद रहता है. ऐसे में दिसंबर में कुल 8 दिन कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा. इस तरह से दिसंबर में कुल 9 दिनों तक शेयर बाजार बंद रहेगा.  

नटे बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमाल 
बैंक बंद होने पर आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. नेट बैंकिंग की सुविधा 24X7 चालू रहती है. बैंक बंद रहने पर भी आप यूपीआई, एसएमएस और एटीएम सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं. बैंक की वेबसाइट पर भी जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं. बस ध्यान रखें बैंकों की छुट्टियां रहने पर चेक क्लियरिंग, पासबुक एंट्री, डिमांड ड्राफ्ट और काउंटर से जुड़ी सेवाएं बंद रहेंगी. ऐसे में कोई जरूरी ऑफलाइन बैंकिंग काम है, तो उसे इन छुट्टियों से पहले ही बैंक जाकर निपटा लें. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement