Advertisement

Bank Holidays In September 2026: सितंबर में 15 दिन बैंकों में नहीं होगा काम! 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 9 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

September Bank Holiday List: आरबीआई ने साल 2026 के सितंबर महीने में होने वाली बैंक छुट्टियों की घोषणा कर दी है. सितंबर में कुल 15 दिन बैंकों में काम नहीं होगा. यदि आप सितंबर में किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे. 

Bank Holidays In September 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

Bank Closed In September 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने के शुरू होने से पहले बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्ट जार करता है. आरबीआई ने साल 2026 के सितंबर में होने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. सितंबर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, विश्व कर्मा पूजा सहित कई त्योहार पड़ रहे हैं. ऐसे में जुलाई में छुट्टियों की भरमार है. यदि आप सितंबर में किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे. आपको मालूम हो कि छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. 
 
सितंबर महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में रविवार को वीकली ऑफ के अलावा दूसार और चौथा शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों के त्योहार और जयंती भी शामिल हैं. 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे. 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के चलते देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी. 6 सितंबर, 13 सितंबर, 20 सितंबर और 27 सितंबर को रविवार होने के चलते पूरे देश के बैंकों में काम नहीं होगा.

सितंबर 2026 में साप्ताहिक छुट्टियों की सूची

  • 6 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 12 सितंबर: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 13 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 20 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 26 सितंबर: चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 27 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

सितंबर 2026 में क्षेत्रीय और राज्य-स्तरीय बैंक की छुट्टियां

  • 4 सितंबर: जन्माष्टमी (वैष्णव) (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती की वजह से पटना, रांची, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, रायपुर, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 11 सितंबर: जयपुर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में होने वाले चुनावों के कारण इस दिन बैंकों में स्थानीय अवकाश रहेगा.
  • 12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि होने के कारण गुवाहाटी में और इस दिन महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी/गणेश पूजा/वारासिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी/हरतालिका के चलते बेंगलुरु, बेलापुर, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों में छुट्टी रहेगी. 
  • 15 सितंबर: संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव/श्री नारायण गुरु समाधि का जन्मोत्सव की वजह से गुवाहटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 सितंबर: कर्मा पूजा के त्योहार पर रांची में बैंक बंद रहेंगे. 
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 सितंबर: इंद्रजात्रा पर्व के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.

सितंबर 2026 में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं
सितंबर 2026 में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं होगा. इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा शेयर बाजार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर भी बंद रहेगा.

बैंक बंद रहने के दौरान ये काम हो सकते हैं प्रभावित

  • चेक क्लियरेंस में देरी
  • कैश जमा और निकासी (ब्रांच के जरिए)
  • डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट
  • लोन से जुड़े ऑफलाइन काम

डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक की छुट्टियों के दौरान डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. नेट बैकिंग की सुविधा 24X7 चालू रहती है. बैंक बंद रहने पर भी ग्राहक डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस और नेट बैंकिंग जैसे तरीकों के साथ वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं. बैंक की वेबसाइट पर जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं.

आरबीआई हर महीने बैंक अवकाश की सूची करता है तैयार 
आपको मालूम हो कि रिजर्व बैंक के अलावा कोई भी बैंक अपने हिसाब से छुट्टी तय नहीं कर सकते. आरबीआई हर महीने बैंक अवकाश की सूची तैयार करता है. इससे तीन कैटेगरी में नोटिफाइड किया जाता है. पहला नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट हॉलिडे, दूसरा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और तीसरा बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स. राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं. यदि बैंक हॉलिडे लिस्ट के अलावा किसी और दिन बैंकों का अवकाश होता है तो आरबीआई इसके लिए अलग से सर्कुलर या नोटिफिकेशन जारी करता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement