Advertisement

Bank Strike 2026: 28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल पर... ATM से पैसे निकालने वालों के लिए Good News! लगने वाले चार्ज से मिलेगी राहत

जहां एक तरफ बैंकों ने 28-30 तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. वहीं इसी बीच खबर है कि जो चार्ज कई बार कुछ एटीएम ट्रांजैक्शन पर लगते थे, वह इस दौरान नहीं लगेंगे.

Bank Strike Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST

देशभर में बैंक ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है. 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक बैंक हड़ताल के बीच कई सरकारी बैंकों ने एटीएम से कैश निकालने वाले ग्राहकों को राहत देने का फैसला किया है. इन तीन दिनों के दौरान तय मुफ्त सीमा से ज्यादा एटीएम ट्रांजैक्शन करने पर लगने वाला चार्ज माफ किया जाएगा. इससे हड़ताल के दौरान ग्राहकों को कैश निकालने में आसानी मिल सकती है.

SBI, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक समेत कई सरकारी बैंकों ने एटीएम चार्ज को लेकर यह जानकारी दी है. इस फैसले के तहत ग्राहक हड़ताल के दौरान किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं. अगर ग्राहक की सामान्य मुफ्त ट्रांजैक्शन सीमा पूरी हो चुकी है, तब भी इन तीन दिनों में एक्स्ट्रा एटीएम चार्ज नहीं लिया जाएगा.

एटीएम से पैसे निकालने का क्या नियम है?

आम तौर पर RBI के नियमों के तहत ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने एक तय संख्या में मुफ्त कैश निकाल सकते हैं. दूसरे बैंक के एटीएम के लिए भी मुफ्त ट्रांजैक्शन की एक लिमिट होती है. बड़े शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से आम तौर पर 3 मुफ्त ट्रांजैक्शन और अन्य जगहों पर 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा होती है. मुफ्त सीमा पार होने के बाद बैंक चार्ज ले सकता है.

पर 28 से 30 सितंबर 2026 के दौरान कई सरकारी बैंकों ने इस चार्ज को अस्थायी रूप से हटाने का फैसला किया है. इसलिए जरूरत पड़ने पर ग्राहक एटीएम से कैश निकाल सकते हैं और एक्सट्रा चार्ज से राहत पा सकते हैं.

आखिर क्यों है बैंक हड़ताल पर?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के तहत बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं. बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कामकाज की मांग शामिल है. इस हड़ताल में ग्रामीण बैंकों के शामिल होने की भी जानकारी दी गई है.

ग्राहकों के लिए क्या जरूरी है?

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. इसी वजह से वित्त मंत्रालय ने 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को ग्राहकों की सुविधा के लिए खुले रखने की जानकारी दी है. RBI ने भी इस दिन संबंधित बैंक शाखाओं और एटीएम से जुड़ी सेवाओं को चालू रखने की अनुमति दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement