Advertisement

Bank Holiday May 2023: मई में पूरे 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, Bank जाने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

बैंक की छुट्टी होने पर आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए अपने कामों को आसानी से निपटा सकते हैं. इसके अलावा आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

मई 2023 में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST
  • 1 मई 2023 को कई जगहों पर बैंक रहेंगे बंद
  • एटीएम का कर सकते हैं इस्तेमाल 

मई 2023 में बैंक एक-दो दिन नहीं पूरे 12 दिन बंद रहेंगे. ऐसे में यदि आप बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले मई माह में होने वाली बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जरूर देख लें. ऐसा नहीं करने पर आपको बैंक से खाली हाथ आना पड़ सकता है. वित्त वर्ष 2023-24 का पहला महीना खत्म होते ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मई महीने के बैंक हॉलीडे की लिस्ट आम लोगों के लिए जारी कर दी थी. ताकि बैंक ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो.

ऐसे करें अपने काम
बैंक की छुट्टी होने पर आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए अपने कामों को आसानी से निपटा सकते हैं. इसके अलावा आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एटीएम का इस्तेमाल करके नकद निकासी कर सकते हैं. 

मई 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट
1. 1 मई 2023 को महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस के कारण देश के बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.
2. 5 मई 2023 को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला , और श्रीनगर में बैंक पूरी तरह से क्लोज रहेंगे.
3. 7 मई 2023 को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक क्लोज रहेंगे.
4. 9 मई 2023 को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है जिसके मौके पर कोलकाता में बैंक क्लोज रहेंगे.
5. 13 मई 2023 को दूसरा शनिवार होने के कारण देश भर के बैंक क्लोज रहेंगे.
6. 14 मई 2023 को रविवार होने के कारण बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
7. 16 मई 2023 को सिक्किम में स्थापना दिवस अवसर पर बैंक वहां बंद रहेगा.
8. 21 मई 2023 को रविवार होने के कारण देश भर के बैंकों का अवकाश होगा.
9. 22 मई 2023 को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर शिमला में बैंक क्लोज रहेंगे.
10. 24 मई 2023 को काजी नजरुल इस्लाम जयंती के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
11. 27 मई 2023 को चौथा शनिवार है जिसके कारण देश भर में बैंक क्लोज रहेंगे.
12. 28 मई 2023 को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक में अवकाश रहेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement