Advertisement

Bank Holidays in September: फटाफट निपटा लें काम, 30 दिन के सितंबर में कुल 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays List In September 2023: सितंबर महीने में त्योहारों के कारण बैंक में छुट्टियों की भरमार है. जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते 8 से 10 सितंबर 2023 तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैंकों की छुट्टी रहेगी. यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

सितंबर 2023 में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST
  • नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के जरिए पैसे कर सकते हैं ट्रांसफर 
  • एटीएम के जरिए निकाल सकते हैं कैश 

सितंबर 2023 को आने में बस चंद दिन बचे हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए महीने के पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 30 दिन के सितंबर महीने में छुट्टियों की भरमार है. जी हां, शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 16 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. यदि आप सितंबर में बैंक में अपने जरूरी काम कराने जा रहे हैं, तो ऐसे में आपको बैंक की छुट्टियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. सितंबर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे, यहां आप पढ़ सकते हैं.

सितंबर में बैंक इस-इस दिन रहेंगे बंद
3 सितंबर 2023: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
6 सितंबर 2023: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पटना में बैंक बंद रहेंगे.
7 सितंबर 2023: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, गांगटोक, तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक में अवकाश रहेगा.
9 सितंबर 2023: दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
10 सितंबर 2023: रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.
17 सितंबर 2023: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.  
18 सितंबर 2023: विनायक चतुर्थी के कारण बेंगलुरु, तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे.
19 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
20 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी और नुआखाई के कारण कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेगा.
22 सितंबर 2023: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.
23 सितंबर 2023: चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
24 सितंबर 2023: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
25 सितंबर 2023: श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के कारण गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश रहेगा.
27 सितंबर 2023: मिलाद-ए-शरीफ के कारण जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक में बंद रहेंगे.
28 सितंबर 2023: ईद-ए-मिलाद के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे.
29 सितंबर 2023: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

नेट बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमाल
सितंबर महीने में त्योहारों के कारण बैंक में छुट्टियों की भरमार है. जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते 8 से 10 सितंबर 2023 तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैंकों की छुट्टी रहेगी. यदि आपका लोन, बैंकिंग या निवेश से जुड़ा कोई काम पेंडिंग है, तो पहले ही अपने आसपास के बैंक में जाकर छुट्टियों की जानकारी ले लें और उसी हिसाब से अपनी प्लानिंग करें. यदि आपको इस बीच कैश की जरूरत पड़ती है तो आप एटीएम के जरिए कैश विड्रॉल कर सकते हैं. इसके अलावा आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement