Budget 2026: अच्छी खबर! अब AI इंटीग्रेशन से होगी स्मार्ट खेती, महिला उद्यमियों के लिए She-Mart की शुरुआत

निर्मला सीतारमण ने कहा, SHE (Self-help Entrepreneur) मार्क्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों की मदद की जा सके.

She-Marts to support women enterprises
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST
  • SHE-MART से महिलाएं होंगी सशक्त
  • किसानों को आय होगी बेहतर

केंद्रीय बजट 2026 में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया गया है. इस बार का फोकस कृषि उत्पादकता बढ़ाने और महिलाओं को बिजनेस में आगे लाने पर रहा. सरकार ने AI-इंटीग्रेशन के जरिए खेती में टेक्नोलॉजी लाने और SHE-MART जैसी महिलाओं की उद्यमिता को सपोर्ट करने वाली पहल पेश की है.

AI Integration से होगी स्मार्ट खेती
बजट में पेश की गई योजना के तहत भारत विस्तार के तहत AI-पावर्ड सिस्टम्स को ICAR (Indian Council of Agricultural Research) के पैकेज के साथ जोड़ा जाएगा. इसका उद्देश्य किसानों को डेटा-ड्रिवन और प्रेडिक्टिव कृषि सलाह देना है. ये सिस्टम रीयल-टाइम एडवाइजरी, फसल मॉनिटरिंग और यील्ड फोरकास्टिंग करेंगे, जिससे किसान समय पर फैसला ले सकेंगे, और जोखिम कम होगा. मुनाफा ज्यादा होगा.

AI और ICAR प्रैक्टिसेज को आपस में जोड़ने से न सिर्फ प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि खेती सस्टेनेबल और फायदेमंद भी होगी. किसानों के लिए यह तकनीक फसल की बुवाई, सिंचाई, पोषण और कीट नियंत्रण में मददगार साबित होगी.

SHE-MART: महिलाओं को मिलेगा मौका
बजट में Lakhpati Didi योजना को अपग्रेड करते हुए SHE-MART लॉन्च किया गया है. यह प्लेटफॉर्म महिला उद्यमियों को कृषि, अलाइड सेक्टर और ग्रामीण उद्योगों में नई आर्थिक संभावनाएं प्रदान करेगा. महिलाओं को वित्तीय सहायता, वर्किंग कैपिटल और कैपेसिटी बिल्डिंग के जरिए अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी.

ग्रामीण सशक्तिकरण पर जोर
SHE-MART के साथ नवीन वित्तीय उपकरण भी पेश किए जाएंगे, जो छोटे किसानों और महिलाओं को क्रेडिट, लिक्विडिटी और जोखिम प्रबंधन में मदद करेंगे. इससे घरेलू आय बढ़ेगी और ग्रामीण आय असमानता घटेगी. इसका सीधा लाभ किसानों और ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा, जिससे उनकी उत्पादकता, आमदनी और जीवन स्तर में सुधार होगा.

 

Read more!

RECOMMENDED