Business For Women: सहेलियों को बनाएं अपना कस्टूमर, खड़ा करें ये बिजनेस.. और तैयार करें कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स

मौजूदा समय में हाउसवाइफ भी कुछ अपना बिजनेस करना चाहती हैं. अक्सर उन महिलाओं का फ्रेंड सर्कल भी बड़ा होता है. ऐसे में वह अगर कस्टूमाइज्ड प्रोडक्ट्स का बिजनेस शुरू कर दें, तो यह ऐसा बिजनेस है जिसे वह घर बैठे शुरू कर सकती हैं और ग्राहक भी ज्यादा होंगे.

Business For Women (AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

आज के टाइम में हर कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है, लेकिन सही आइडिया और बजट की वजह से कई लोग कदम पीछे खींच लेते हैं. बात खास तौर पर महिलाओं-हाउसवाइफ और युवा की करें तो, वह अक्सर ऐसे बिजनेस की तलाश में रहते हैं जिसे घर से किया जा सकें. इसके अलावा इंवेस्टमेंट भी कम लगे. ऐसे लोगों के लिए Print-on-Demand बिजनेस एक शानदार बिजनेस है. इस बिजनेस मॉडल में कस्टूमर की मांग के हिसाब से कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट तैयार करके बेचे जाते हैं.

कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स की बढ़ती डिमांड

जितनी तेजी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ी है, वैसे ही कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स की मांग भी बढ़ी है. आजकल लोग अपने नाम, फोटो या पसंदीदा डिजाइन वाले मग, टी-शर्ट, फोन कवर, फोटो फ्रेम, कुशन और गिफ्ट आइटम खरीदना पसंद करते हैं. साथ ही कई बार ऐसे प्रोडक्ट्स को जन्मदिन, सालगिरह, शादी समारोह और अन्य खास मौकों पर गिफ्ट्स के तौर पर दिया जाता है. यही वजह है कि यह बिजनेस तेजी के साथ पॉपुलर हो रहा है.

बिजनेस की नींव को बनाएं मजबूत

किसी भी बिजनेस की सक्सेस सही प्लानिंग पर डिपेंड करती है. सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप केवल ऑनलाइन काम करना चाहते हैं या ऑफलाइन सेलिंग भी करेंगे. इसके बाद ही मशीन, सॉफ्टवेयर, मार्केटिंग और प्रोडक्ट कैटेगरी को लेकर क्लियर विजन तैयार करें. शुरू में प्लानिंग जितनी एग्जेक्ट होगी, बिजनेस को आगे बढ़ाना उतना ही आसान होगा.

कौन-कौन से स्किल्स होंगे जरूरी?

इस बिजनेस में डिजाइनिंग और क्रिएटिविटी की समझ बहुत ज्यादा चाहिए. कैनवा, फोटोशॉप और अन्य डिजाइन टूल्स की बेसिक नोलेज होने से आप कस्टूमर्स के लिए अच्छे डिजाइन तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा फोटो एडिटिंग और प्रिंटिंग प्रोसेस की जानकारी भी आपके बिजनेस के लिए जरूरी है.

कम बजट में हो सकती है शुरुआत

इस बिजनेस की सबसे बड़ी खूबी है कि इसको कम इंवेस्टमेंट के साथ शुरू किया जा सकता है. अगर आपके पास पहले से लैपटॉप या कंप्यूटर मौजूद है, तो आपका खर्च प्रिंटिंग टूल्स और कुछ सॉफ्टवेयर पर होगा. लगभग 50,000 रुपए के अंदर इस बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है. जरूरत पड़ने पर छोटे बिजनेस लोन या सरकारी स्कीम्स का भी सहारा लिया जा सकता है.

सोशल मीडिया का उठाएं फायदा

आज कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म छोटे बिजनेस को अपने प्रोडक्ट बेचने का मौका देते हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया भी कस्टूमर्स तक पहुंचने का मजबूत जरिया बन चुका है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए अपने डिजाइन और प्रोडक्ट्स की जानकारी शेयर करके नए कस्टूमर्स को अट्रैक्ट कर सकते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED