Advertisement

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! गैस सिलेंडर हुआ महंगा, अब Commercial Gas Cylinder के लिए देने होंगे इतने रुपए अधिक, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम

दिवाली से पहले महंगाई का झटका लगा है. देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1 नवंबर 2026 से बढ़ गया है. लगातार तीसरे महीने कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. त्योहारों के मौसम में कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से मिठाई की दुकानों, होटल और रेस्तरां के कारोबार पर असर पड़ सकता है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं हुआ.

Commercial LPG Gas Cylinder
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:55 AM IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका लगा है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर कोलकाता, मुंबई और चेन्नई तक कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी की गई है. इस बार चारों महानगरों में सिलेंडर के दाम 10 रुपए से लेकर 17 रुपए तक बढ़ गए हैं. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में देखने को मिली है.

त्योहारों के मौसम में गैस सिलेंडर महंगा होने से मिठाई की दुकानों, होटल और रेस्तरां के कारोबार पर असर पड़ सकता है. इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका है. हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कितनी हुई बढ़ोतरी
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के आंकड़ों के मुताबिक, देश के चारों महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद कारोबारियों को गैस खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

शहरों के हिसाब से कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट 

  • दिल्ली: कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 रुपए महंगा होकर 2,820 रुपए का हो गया है.
  • कोलकाता: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 17 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. अब सिलेंडर की कीमत 2,971 रुपए हो गई है.
  • मुंबई: कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 10.50 रुपए का इजाफा हुआ है. अब इसकी कीमत 2,775 रुपए हो गई है.
  • चेन्नई: यहां 11.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 2,994.50 रुपए हो गया है.

लगातार तीसरे महीने महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर
चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं. त्योहारों के दौरान कारोबारियों के लिए यह बढ़ोतरी अतिरिक्त खर्च का कारण बन सकती है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी लगातार तीसरे महीने दर्ज की गई है. अगस्त के बाद से अब तक चारों महानगरों में इसके दाम में अच्छी-खासी वृद्धि हो चुकी है. आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 82 रुपए महंगा हुआ है. कोलकाता में इसकी कीमत में 98.50 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 83.50 रुपए और चेन्नई में 88.50 रुपए बढ़ चुके हैं. 

घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत
कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने के बावजूद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है. आपको मालूम हो कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार जून में बदलाव किया गया था. इसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

घरेलू गैस सिलेंडर के मौजूदा दाम 

  • दिल्ली: 942 रुपए
  • कोलकाता: 968 रुपए
  • मुंबई: 941.50 रुपए
  • चेन्नई: 957.50 रुपए
     

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement