DA Hike News: 8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी! 3% तक बढ़ सकता है डीए, जानें कितनी बढ़कर आएगी सैलरी 

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. जुलाई में महंगाई भत्ता यानी DA बढ़ने की संभावना है. आइए यहां जानते हैं क्या कहते हैं महंगाई के आंकड़े और सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है? 

DA Hike Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

DA Hike Salary: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी आठवें वेतन आयोग को लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर सैलरी में बंपर इजाफा होने वाला है. 8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों बड़ी खुशखबरी को मिल सकती है. जुलाई में महंगाई भत्ता यानी DA बढ़ने की संभावना है. आइए यहां जानते हैं क्या कहते हैं महंगाई के आंकड़े और सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है? 

क्या है महंगाई भत्ता 
महंगाई भत्ता यानी डीए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है. केंद्र सरकार साल में दो बार एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में डीए बढ़ाती है. हालांकि इसकी घोषणा कुछ समय बाद भी हो सकती है, लेकिन भुगतान एरियर के साथ किया जाता है. महंगाई भत्ता का फैसला कर्मचारियों के लिए औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत के आधार पर किया जाता है. यदि महंगाई बढ़ती है तो डीए भी बढ़ता है. महंगाई कम रहती है तो डीए में बढ़ोतरी भी सीमित हो सकती है. आपको मालूम हो कि महंगाई भत्ता हमेशा बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप में दिया जाता है. यदि डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है तो इसका मतलब ये है कि कर्मचारी की सैलरी में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

डीए में बढ़ोतरी का कर्मचारी कर रहे इंताजर
लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. लेबर ब्यूरो ने हाल ही में AICPI-IW (All-India Consumer Price Index for Industrial Workers) के महीने के आंकड़े जारी किए हैं, जो 150.8 रहा. आपको मालूम हो कि ये इंडेक्स केंद्रीय कर्मचारियों के डीएस कैलकुलेशन के लिए अहम फैक्टर माना जाता है. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा होता है. 

कितना बढ़ सकता है डीए
आपको मालूम हो कि डीए का कैलकुलेशन 7वें वेतन आयोग के हिसाब से किया जाएगा. इसके साथ ही AICPI-IW के आंकड़ों को आधार मानकर भी डीए के कैलकुलेशन होगा. जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक AICPI-IW इंडेक्स 146.5 से बढ़कर 148.2 तक पहुंच गया और जनवरी 2026 से मई 2026 के दौरान ये 148.6 से बढ़तक 150.8 हो गया. ऐसे में पिछले 12 महीनों का एवरेज 148.63 बैठता है. इस हिसाब से 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले से महंगाई भत्ता लगभग 63.7% के आसपास बैठेगा. अभी सरकारी कर्मचारियों को 60% महंगाई भत्ता मिलता है. इसका मतलब है कि शायद इस बार महंगाई भत्ते में 3.7% की बढ़ोतरी हो सकती है. आपको मालूम हो कि सरकार दशमलव को काउंट नहीं करती है, ऐसे में महंगाई भत्ता की काउंटिग 3 फीसदी तक बैठती है.

सैलरी में बढ़ोतरी
केंद्रीय सरकार के लेवल-1 कर्मचारी जिनका न्यूनतम मूल वेतन 18000 रुपए है, उनको वर्तमान 60% महंगाई भत्ता के हिसाब से प्रति माह 10800 रुपए मिलते हैं. यदि डीए बढ़कर 63% हो जाता है तो मंथली महंगाई भत्ता बढ़कर 11340 रुए हो जाएगी. इससे हर महीने 540 रुपए की अतिरिक्त इनकम होगी. जुलाई से दिसंबर तक 6 महीनों में यह अमाउंट 3240 रुपए होगा.

3% डीए हाइक होने पर बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी
1. 18000 बेसिक सैलरी, बढ़ोतरी 540 रुपए
2. 25500 बेसिक सैलरी, बढ़ोतरी ₹765
3. 35400 बेसिक सैलरी, बढ़ोतरी 1062 रुपए
4. 44900 बेसिक सैलरी, बढ़ोतरी 1347 रुपए

पेंशनर्स को क्या मिलेगा
आपको मालूम हो कि पेंशनर्स को दी जाने वाली महंगाई भत्ता पर भी यही बढ़ोतरी लागू होगी. न्यूनतम बेसिक पेंशन 9000 रुपए प्राप्त करने वाले पेंशनभोगी के लिए वर्तमान 60% की दर से मासिक पेंशन कटौती (DR) बढ़कर ₹5,400 हो जाएगा और 63% की दर से बढ़कर 5670 रुपए हो जाएगा, यानी उन्हें हर महीने 270 रुपए की अतिरिक्त राशि मिलेगी. 6 महीनों में कुल लाभ 1620 रुपए होगा. इसी प्रकार 25000 रुपए की बेसिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनभोगी की DR में 750 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है.

कब होगा डीए का ऐलान 
मई 2026 के आंकड़े देखें तो कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी तय है. अब बस जून 2026 के आंकड़ों का इंतजार है और जैसे ही जून के आंकड़े सरकार के पास पहुंच जाएंगे तो फिर प्रोसेस वित्त मंत्रालय से शुरू हो जाएगा. इसके बाद पीएम की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में इस पर आखिरी मुहर लगेगी. उम्मीद है कि सितंबर या अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों के लिए नए डीए का ऐलान कर दिया जाएगा.


 

Read more!

RECOMMENDED