DA Hike July 2026 Cycle: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी महंगाई DA में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जुलाई 2026 से मिलने वाले DA में दशहरे से पहले केंद्र सरकार का फैसला आने की संभावना व्यक्त की जा रही है. हालांकि कैबिनेट ने अभी तक डीए में बढ़ोतरी को लेकर मंजूरी नहीं दी है.
अमूमन सरकार सितंबर या फिर अक्टूबर में जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करती है. पिछले साल यानी 2025 में जुलाई में लागू होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को केंद्रीय कैबिनेट ने 1 अक्टूबर को मंजूरी दी थी. उस समय डीए में 3% बढ़ोतरी हुई थी और डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया था. इस बार 20 अक्टूबर को दशहरा है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस पर्व से पहले कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है. आपको मालूम हो कि DA का पूरा नाम अंग्रेजी में Dearness Allowance, जिसे हिंदी में महंगाई भत्ता कहा जाता है. DA सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाने वाला वित्तीय भत्ता है. इसकी गणना कर्मचारी के बेसिक सैलरी यानी मूल वेतन या मूल पेंशन के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में की जाती है.
... तो DA में इतना इजाफा होने की उम्मीद
आपको मालूम हो कि साल 2026 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू हुई थी. अभी केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60% है. AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर इस बार DA में 3 प्रतिशत या 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. यदि सरकार इसे मंजूरी देती है तो मौजूदा DA 60% से बढ़कर 63% या 64% तक हो सकता है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी. ऐसे में कर्मचारियों को अक्टूबर में मिलने वाली सैलरी में इजाफा हो सकता है.
DA कैसे होता है कैलकुलेट
DA में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह महंगाई के आंकड़ों पर निर्भर करता है. इसके लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) को आधार बनाया जाता है. AICPI-IW के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2026 में AICPI-IW 1.2 अंक बढ़कर 154.4 पर पहुंच गया. इस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर जुलाई 2026 के लिए डीए में 3 से 4 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है यानी DA 60% से बढ़कर 63% या 64% हो सकता है.
DA में बढ़ोतरी पर कितनी बढ़ेगी सैलरी
आपको मालूम हो कि महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारी की पूरी सैलरी पर नहीं, बल्कि बेसिक सैलरी पर मिलती है. ऐसे में जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी जितनी अधिक होगी, उन्हें डीए में बढ़ोतरी पर राशि अधिक मिलेगी. अभी जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपए है, उन्हें 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता के हिसाब से डीए के रूप में 10800 रुपए मिल रहे हैं. यदि डीए 60% से बढ़कर 63% होता है तो 18000 रुपए बेसिक पे वाले कर्मचारी को हर महीने 540 रुपए ज्यादा मिलेंगे. 25000 बेसिक पे पर 750 रुपए डीए में बढ़ोतरी होगी. अभी 60% डीए के हिसाब से जिन कर्मचारियों को 30000 रुपए डीए मिलता है, उन्हें DA 63 प्रतिशत होने पर यह बढ़कर 31500 रुपए हो जाएगा.
इस तरह से DA के तौर पर हर महीने 1500 रुपए अधिक मिलेंगे. 40000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने 1200 रुपए अधिक मिलेंगे. यदि अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50000 रुपए है तो अभी 60% डीए के हिसाब से उसे 30000 रुपए DA मिलता है. डीए 63 प्रतिशत होने पर यह बढ़कर 31500 रुपए हो जाएगा. इस तरह से DA में हर महीने 1500 रुपए ज्यादा मिलेंगे. 1 लाख रुपए की बेसिक सैलरी पर 3000 रुपए की मासिक बढ़ोतरी होगी. यदि इस बार डीए 64 प्रतिशत होता है तब 18 हजार रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का डीए 10800 रुपए से बढ़कर 11520 रुपए हो जाएगा. इस तरह से डीए में 720 रुपए की बढ़ोतरी बिलकुल शुरुआती लेवल के कर्मचारियों को हो सकता है. DA 64% होने पर ₹25000 बेसिक सैलरी पर ₹1000 और ₹1 लाख बेसिक पे पर ₹4000 प्रति महीने का अतिरिक्त DA बन सकता है.
63% डीए पर वेतन कितना बढ़ेगा
| बेसिक पे | मौजूदा DA (60%) | संभावित DA 63% | मासिक बढ़ोतरी |
| ₹18,000 | ₹10,800 | ₹11,340 | ₹540 |
| ₹25,000 | ₹15,000 | ₹15,750 | ₹750 |
| ₹30,000 | ₹18,000 | ₹18,900 | ₹900 |
| ₹40,000 | ₹24,000 | ₹25,200 | ₹1,200 |
| ₹50,000 | ₹30,000 | ₹31,500 | ₹1,500 |
| ₹75,000 | ₹45,000 | ₹47,250 | ₹2,250 |
| ₹1,00,000 | ₹60,000 | ₹63,000 | ₹3,000 |
एरियर को लेकर क्या है गणित
डीए की नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होने की उम्मीद है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लेकर बढ़ी हुई DA मिलने वाले महीने तक का एरियर भी मिलेगा. यदि सरकार अक्टूबर में डीए बढ़ोतरी को मंजूरी देती है और इसे 1 जुलाई 2026 से लागू किया जाता है तो जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिल सकता है. इसका फायदा केंद्र सरकार के करीब 50 लाख सेवारत कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों को मिल सकता है. हालांकि एरियर का भुगतान सरकार के अंतिम आदेश और प्रक्रिया पर निर्भर करेगा.